जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, चार दिन में मार गिराए 13 आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर:सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, चार दिन में मार गिराए 13 आतंकवादी

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बहुत तेजी से बढ़ रही है। हर दिन सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही है। वहीं सेना लगातार सर्च ऑपरेशन के जरिए आतंकियों की धड़ पकड़ कर रही है। इसी दौरान जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा के त्रास इलाके में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया। वहीं अभी भी ऑपरेशन जारी है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir : Awantipora में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    Jammu and kashmir-One terrorist killed in an encounter that has begun at Saimoh area of Tral, Awantipora. Police and security forces are carrying out the operation.

    आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से आतंकी गतिविधियां तेज हो गई है। हालांकि सेना ने पिछले 4 दिनों में 13 आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं आतंकियों के मौत से बौखलाए पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट और मेंढर सेक्टर में मोर्टार दागे और हल्के हथियारों से गोलीबारी की। सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल घुसपैठ की कोशिश करते 13 आतंकियों को पिछले 4 दिनों में मार गिराया है।

    आतंकियों की मौत के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन करते हुए भारी गोलीबारी और मोटार्स दागे है। वहीं भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने मेंढर सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 10 आतंकियों को मार गिराया था। वहीं राजौरी के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ के दौरान 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में सेना को बड़ी सफलता मिली है। जहां सेना ने 13 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं पिछले 4 दिनों में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद हुए हैं। सेना को अब तक 2 AK 47 राइफल, 1 M16 A2 राइफल, 1 पिस्टल, 1 UBGL , ग्रेनेड। सेना का कहना है कि इन हथियारों पाकिस्तान के उत्पाद वाले कुछ खाने की चीजें और अन्य सामान मिले हाै।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+