Jammu and Kashmir: राजौरी के खवास इलाके में मुठभेड़ जारी, पुलिस ने एक आतंकी को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी की पीर पंजाल घाटी में शनिवार को चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। हालांकि राजौरी में आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। ये जानकारी एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने इस मुठभेढ़ के बारे में जानकारी देते हुए बतायाकि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़ चल रहा है जहां अब तक एक आतंकवादी को पलिस बल ने मार गिराया गया।
एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा राजौरी के खवास इलाके में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस पार्टी मौके पर है। जमीनी फीडबैक के अनुसार, अब तक एक आतंकवादी मारा गया है।
याद रहे आज की ही वो तारीख थी जब केंद्र सरकार ने कानून लागू कर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था। 5 अगस्त 2019 को सरकार ने ये ऐतिहासिक निर्णय लिया सुनाया था, जिसको आज पूरे चार साल पूरे हो चुके हैं।
राज्य को मिलने वाला विशेष दर्जा छिनने के बाद आतंकी संगठनों पर जमकर लगाम कसी जा रही और कश्मीर की खूबसूरत वादी के नागरिकों को अन्य राज्यों का जीवन मिले ये लगातार प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि आतंकवादियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद बुद्धल इलाके के गुंधा-खवास गांव में पुलिस और सेना द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।पुलिस के अनुसार घिरे हुए गांव से कुछ गोलियों की आवाजें सुनी गईं और घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया।
J&K | "Encounter going on at Khawas area of Rajouri. Police party on spot. As per ground feedback, one terrorist killed so far," says ADGP Jammu, Mukesh Singh
(File photo) pic.twitter.com/HTqBbEHfSd
— ANI (@ANI) August 5, 2023












Click it and Unblock the Notifications