जम्मू-कश्मीर-खूंखार आंतकियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए की थी डील, DSP के साथ किया जाएगा आतंकी जैसा सलूक
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आंतकियों के साथ पकड़े गए जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह के साथ भी आतंकियों जैसा सलूक किया जाएगा। उसके साथ भी उसी सख्ती से पूछताछ की जाएगी। हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह ने आतंकियों को दिल्ली पहुंचाने की डील की थी।

इस मामले में नया खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह ने आतंकियों को पहले चंडीगढ़ और फिर दिल्ली पहुंचाने के लिए लाखों रुपए की डील की थी। इसी डील के तहत देवेंद्र आतंकियों को अपनी गाड़ी से दिल्ली पहुंचा रहा था। एंटी टेरर ग्रुप के सदस्य रह चुके देवेंद्र को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया कि उसके घर से भी पुलिस ने 3 AK-47 राइफल और 5 हैंड ग्रेनेड मिले है। पिछले कुछ दिनों से वो छुट्टी पर चल रहा था। देवेंद्र को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह आतंकियों के साथ एक कार में सवार होकर जा रहा था।
उसके कार में उसके साथ आतंकी नवीद अहमद शाह और रफी अहमद मौजूद थे। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने कहा है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह से आतंकियों की तरह पूछताछ की जाएगी। उससे सभी सुरक्षा एजेंसियां कड़ाई से पूछताछ करेंगी। गौरतलब है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह को आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रपति मेडल से भी नवाजा जा चुका ।












Click it and Unblock the Notifications