DDC elections:जम्मू कश्मीर में डीडीसी के अंतिम चरण में 50.98 फीसदी मतदान

जम्मू और कश्मीर में आज 50.98 फीसदी मतदान दर्ज़ किया गया।

Jammu and Kashmir DDC elections eighth and the final phase: जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (DDC election) के लिए आज (19 दिसंबर) को आठवें और अंतिम चरण में 28 सीटों के लिए मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया है कि जिला विकास परिषद चुनाव के अंतिम चरण का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। जम्मू और कश्मीर में आज 50.98 फीसदी मतदान दर्ज़ किया गया। जम्मू में 72.71 फीसदी तो कश्मीर में 29.91 प्रतिशत वोट पड़े। आज जम्मू की 15 सीटों और कश्मीर की 13 सीटों पर मतदान हुआ है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir DDC Election: 8वें चरण का मतदान खत्म, अब नतीजों का इंतजार | वनइंडिया हिंदी
    DDC elections

    168 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

    राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा के मुताबिक आज के अंतिम चरण के चुनाव में 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें 122 पुरुष और 46 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। आठवें चरण में पंचायत उपचुनाव के तहत 285 पंचों और 84 सरपंचों की सीटों पर भी वोटिंग हुई है।

    इस सीट पर फिर से चुनाव कराने की उठी मांग

    वहीं नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर के बांदीपोरा डीडीसी के लिए दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। गुरुवार (17 दिसंबर) को फारूक अब्दुल्ला ने बांदीपोरा में दोबारा मतदान कराने की मांग करते हुए कहा दावा किया है कि बांदीपोरा बूथ पर कब्जा और धांधली की गई थी।

    बांदीपोरा में डीडीसी चुनाव के छठे चरण के लिए वोटिंग 13 दिसंबर को कराया गया था। फारूक अब्दुल्ला ने चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयुक्त के के शर्मा को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने बूथ कब्जाने और फर्जी मतदान की घटनाओं का जिक्र किया है और चिंता जताई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+