पहलगाम हमले के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले जम्‍मू-कश्‍मीर सीएम उमर अब्दुल्‍ला, किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

PM Modi and CM Omar Abdullah meeting: पहलगाम हमले के बाद शनिवार को दिल्‍ली में जम्‍मू एवं कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्‍ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम आवास पर हुई बैठक में पीएम मोदी और उमर अब्दुल्‍ला के बीच पहलगाम आतंकी हमले, जम्मू-कश्मीर की स्थिति और सुरक्षा समेत अन्‍य कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीटीआई के द्वारा अज्ञात अधिकारियों के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में प्रधानमंत्री आवास में ये बैठक पूरे आधे घंटे तक चली।

PM Modi and CM Omar Abdullah meeting
Photo Credit:

बता दें 22 अप्रैल 2025 को जम्‍मू कश्‍मीर के पहलागाम में जंगल के रास्‍ते घुसे आतंकियों ने बेगुनाह 26 लोगों की हत्‍या कर दी थी जिसमें अधिकांश पर्यटक थे। घाटी में हुई इस आतंकी घटना के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां और सरकार हाई अलर्ट पर है। इस पहलगाम हमले के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर सीएम पहली बार प्रधानमंंत्री मोदी से मुलाकात करने पहुंचे थे।

बता दें पुलगामा हमले के बाद भारत की सख्‍ती के बावजूद पाकिस्‍तान की नापाक हरकतें जारी है। पाकिस्तानी सेना लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। पाक सेना जम्मू और कश्मीर के पांच जिलों में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रही है।

पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट

बता दें कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 29 अप्रैल को एक अहम सुरक्षा बैठक र्हु जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। पीएम मोदी ने इस बैठक में सशस्‍त्र बलों को पूरी से स्‍वतंत्रता देने की बात कही थी। मोदी ने कहा था "आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। सशस्त्र बलों को हमारी प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय को तय करने के लिए पूरी तरह से ऑपरेशनल फ्रीडम है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+