अनंतनाग: पत्थरबाजी के बीच संतुलन बिगड़ने पर ट्रक पलटा, 2 CRPF जवान मारे गए
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के 2 जवान एक दुर्घटना में मारे गए। वहीं 3 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब उनका ट्रक एक मोटरसाइकिल से भिड़ गया। उसी वक्त गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वो पलट गई। इस घटना में 2 जवान मारे गए और 3 फिलहाल जख्मी हैं। जिन्हें पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। बताया गया कि जब यह घटना हो रही थी उस वक्त पत्थरबाजी हो रही थी। इससे पहले 31 मार्च को शोपियां में एक बार फिर से आंतकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया था।

शोपियां के पोशवरी इलाके में आतंकियों ने गश्त पर निकली सेना के कैस्पर व्हीकल पर हमला कर दिया था। घात लगाए आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला बोला। हमले के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले पुलवामा में आंतकियों ने हमला कर एक आम नागरिक की हत्या कर दी।
पुलवामा के मुर्रन चौक इलाके के निकट आतंकवादियों ने मोहम्मद अशरफ मीर नामक के शख्स को गोली मार दी। इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। मोहम्मद अशरफ पूर्व आंतकी था, जो सेना के लिए स्पेशल पुलिस ऑफिसर के तौर पर काम करता था।












Click it and Unblock the Notifications