जामिया के पूर्व छात्रों ने जीता दिल, प्रोटेस्ट के बाद सड़क साफ करने का Video हुआ वायरल, देखें
प्रोटेस्ट के बाद सड़क साफ करते हुए जामिया के पूर्व छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली। देश के राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली के हालात अभी तक नहीं सुधरे हैं, लगातार अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लिया, इस दौरान पुलिस पर पत्थर बाजी भी की गई। रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मामला तो शांत हो गया लेकिन सड़क पर हर तरफ कूड़े का ढेर फैसल गया।

प्रोटेस्ट के बाद फैले कूड़े को किया साफ
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रोटेस्ट में शामिल हुए छात्रों की निंदा की तो कई लोगों ने उनको पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह की। एक तरफ जहां लोगों ने छात्रों की आलोचना की अब वही लोग सोशल मीडिया पर जामिया के छात्रों की तारीफ कर रहे थे। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कई युवक सड़कों पर झाड़ू लगाते और कूड़ा उठाते दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह जामिया के ही पूर्व छात्र हैं जो प्रोटेस्ट के बाद फैले कूड़े को साफ कर रहे हैं।

10 से 12 छात्रों ने मिलकर की साफ-सफाई
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे 10 से 12 छात्रों मिलकर बोरे में कूड़ा भर रहे हैं वहीं कई अन्य झाड़ू लगाकर उसे एक जगह इकट्ठा कर रहे हैं। यूवाओं का यह समूह सोमवार को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के सड़क की सफाई करते हुए कैमरे में कैद हुआ। बता दें कड़ाके की ठंड होने के बाद भी ये लड़के रोड को साफ करने में जुटे रहे। वीडियो में कूड़े को साफ करने और बड़े प्लास्टिक बैग में निपटान के लिए कागजात उठाते हुए देखा जाता है।

प्रोटेस्ट के बाद फैला था कूड़ा
इन छात्रों में से एक वालंटियर शिराज शेख बाबू ने बताया कि वह जेएमआई के पूर्व छात्र हैं और फिलहाल वह एक शोध सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विरोध खत्म होने के बाद हमने यहा चारों तरफ कूड़ा देखा जिसके बाद हमने इसे साफ करने का फैसला किया। शिराज शेख बाबू ने बताया कि लगभग 10 बजे था जब विरोध समाप्त हो गया, हमने सोचा कि हमें इसे खुद साफ करना चाहिए। चल रहे विरोध प्रदर्शन के साथ, परिसर के मुख्य द्वार के बाहर बहुत सारा कचरा पड़ा हुआ था। इसलिए, हम में से लगभग 10 या 12, उपस्थित छात्रों ने इस क्षेत्र को साफ करने के लिए सब कुछ उठाया।
This is Jamia, this is what Jamia has engrained in us, we follow the path of nonviolence, we follow the path of not letting other littering around us and if anyone does it we clean their mess as well. Jamia students and one of my senior PhD fellow cleaning road and pavements. pic.twitter.com/wLhGs2JQK7
— Javed Alam (@Javedal18035482) December 16, 2019
रविवार को नागरिकता कानून पर मचा था बवाल
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। रविवार को राजधानी दिल्ली के जमिया मिल्लिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी नागरिकता कनून के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की जिसके बाद हालात काबू करने कि लिए पुलिस को भी आंसू गैस को गोले दागने पड़े। प्रदर्शन के दौरान दोनो विश्वविद्यालयों के छात्र घायल भी हो गए थे।
यह भी पढ़ें: देश में डेंगू के सबसे ज्यादा 16,565 मरीज गुजरात से, सरकार इस साल क्यों न रोक सकी यहां तांडव?












Click it and Unblock the Notifications