Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पेट में 4 करोड़ का कोकेन छिपाए भारत में दाखिल हो रही थी महिला, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर साओ पालो से लौट रही महिला को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला ने 900 ग्राम की कोलंबियाई कोकेन 74 कैप्सूल को निगल लिया था और इस तरह वो कोकेन भारत में ला रही थी।

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर साओ पालो से लौट रही महिला को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला ने 900 ग्राम की कोलंबियाई कोकेन 74 कैप्सूल को निगल लिया था और इस तरह वो कोकेन भारत में ला रही थी। महिला से बरामद कोकेन मार्केट में सबसे महंगा है और इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों ने सेम कार्टेल के लिए काम करने वाले नाइजीरिया के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

Cocaine

महिला ने बताया कि उसे ये कोकेन क्रिसमस और न्यू ईयर पर दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग क्लाइंट्स को डिलीवर करना था। नारकोटिक्स कंट्रेल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर मधो सिंह ने बताया कि उनकी टीम को इस महिला के बारे में सूचना मिली थी कि जमैका की एक महिला इथिओपियन एयरलाइंस फ्लाइट से 6 दिसंबर को दिल्ली आएगी। एनसीबी ने टर्मिनल की जांच शुरू की और महिला को पकड़ा।

ये भी पढ़ें: मोदी को दलितों का राम बताने वाले निर्मल सिंह का बयान, 'जिंदा होते तो भाजपा में होते अंबेडकर'

जब महिला को पकड़ा गया तो उसके सामान से कोई ड्रग्स नहीं मिले, जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। एक्स-रे में सामने आया कि महिला के पेट में बाहरी सामान है। इसके बाद महिला को दवाइयां दी गई, जिसके बाद से कोकेन की 74 कैप्सूल उसके पेट से निकलीं। गिरफ्तारी के बाद महिला ने पुलिस को नाइजीरिया के दो लोगों के बारे में बताया, जिन्हें वो ड्रग्स डिलीवर करने वाली थी।

महिला की सूचना के बाद उन दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब देश के अलग-अलग स्थानों पर ड्रग्स बेचने वालों की तलाश कर रहा है।

ये भी पढ़ें: पुलिस को लगा शख्स को खा गए मगरमच्छ, 18 साल बाद हुआ खुलासा, बेस्ट फ्रेंड ने उसकी पत्नी संग रहने के लिए की थी हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+