Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'माल्या-जेटली मुलाकात' पर पीएल पुनिया का चैलेंज, गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा

बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या के वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर लंदन में दिए गए एक बयान ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

Recommended Video

    Vijay Mallya- Arun Jaitley की मुलाकात के चश्मदीद P L Punia से सुनिए की क्या हुआ था | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या के वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर लंदन में दिए गए एक बयान ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विजय माल्या के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली पर सीधा हमला बोला। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि उन्होंने खुद अरुण जेटली और विजय माल्या को मिलते हुए देखा था और अगर उनकी बात गलत निकली तो वो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे।

    'CCTV फुटेज से खुल जाएगी सच्चाई'

    'CCTV फुटेज से खुल जाएगी सच्चाई'

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएल पुनिया ने कहा, 'संसद के सेंट्रल हॉल में विजय माल्या और अरुण जेटली के बीच 15-20 मिनट की मीटिंग हुई थी। 1 मार्च को संसद के सेन्ट्रल हॉल में कोने में खड़े होकर विजय माल्या और अरुण जेटली काफी अंतरंग बातचीत कर रहे थे। दोनों के हावभाव से साफ था कि वो काफी अच्छे से एक-दूसरे को जानते हैं। उसके बाद 3 मार्च को विजय माल्या देश छोड़कर चले गए। उस दिन की संसद की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। अगर मैं गलत साबित हुआ तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा।'

    जेटली बोले, ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई

    जेटली बोले, ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई

    आपको बता दें कि बुधवार को लंदन में प्रत्यर्पण के मामले में चल रही सुनवाई के दौरान विजय माल्या ने कोर्ट के बाहर दावा किया कि देश छोड़ने से पहले वो वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर आया था। माल्या ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैं मामला निपटाने को लेकर वित्त मंत्री से मिला था और सेटलमेंट की बात कही थी। मैं बैंक का बकाया कर्ज चुकाने के लिए तैयार था लेकिन बैंकों ने मेरे सेटलमेंट को लेकर सवाल खड़े किए।' हालांकि विजय माल्या के इस बयान का खंडन करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उनकी ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई।

    राहुल का हमला, किस लेवल पर हुई माल्या से डील

    राहुल का हमला, किस लेवल पर हुई माल्या से डील

    वहीं, इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली और मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने वित्त मंत्री से पूछा, 'अरुण जेटली यह साफ करें कि उनकी विजय माल्या से क्या बात हुई? अरुण जेटली ने विजय माल्या से बातचीत के बारे में सीबीआई और ईडी को क्यों नहीं बताया? अरेस्ट नोटिस को सूचना नोटिस में किसने बदला? वित्त मंत्री साफ करें कि क्या उनके लेवल पर डील हुई है या उनको ऊपर से ऐसा करने के लिए ऑर्डर मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+