राहुल पर जेटली ने ली चुटकी, कहा विदेश में कहां होते हैं पीएम हमें पता होता है
नयी दिल्ली। 56 दिनों की छुट्टी की बाद स्वदेश लौटते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर ले लिया है। एक के बाद एक हमले राहुल करते जा रहे हैं तो वहीं राहुल गांधी के तेवर को लेकर हर ओर चर्चाएं हो ही है।

संसद में राहुल गजरते हैं तो सरकार को घेरने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं, लेकिन संसद में केंद्र सरकार पर उनकी चुटकियों का असर उल्टा ही होता दिखा। लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर राहुल गांधी की ली गई चुटकी का जवाब देते हुए कहा कि विदेश में पीएम मोदी कहां होते है कम से कम देश को तो ये पता होता है।
वहीं राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार को सूट-बूट वाली सरकार करार दिए जाने पर जेटली ने कहा कि ये सूझ-बूझ वाली सरकार है, सूट बूट वाली नहीं। गौरतलब है कि संसद में राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी देश के दौरे पर है उन्हें किसानों का दर्द जाकर देखना चाहिए। इसी के जवाब में आज वित्तमंत्री जेटली ने राहुल पर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications