एयर मिसाइल का सफल परीक्षण, जेटेली ने दी DRDO को बधाई
डीआरडीओ ने रविवार को ओडिशा के बालासोर जिले में रविवार को क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल का परीक्षण किया था।
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (क्यूआर-एसएएम) के सफल परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी और कहा कि इससे भारत की ताकत बढ़ेगी।

डीआरडीओ ने रविवार को ओडिशा के बालासोर जिले में रविवार को क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल का परीक्षण किया था। ये मिसाइल जमीन से आसमान में कम दूरी तक मार करने में समर्थ है। डीआरडीओ ने बताया कि यह भारत और इजराइल के संयुक्त प्रयास से तैयार की गई है।
यह मिसाइल नौ किलोमीटर ऊंचाई और 30 किलोमीटर की दूरी तक किसी भी लक्ष्य को भेद सकती है। ये मिसाइल दुश्मन के विमान को आसानी से अपना निशाना बना सकती है। इस मिसाइल का वजन 275 किलोग्राम है।












Click it and Unblock the Notifications