नापाक इरादों से भारत आया जैश ए मोहम्मद का खूंखार गोरिल्ला कमांडर गिरफ्तार
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू और कश्मीर के सोपोर कस्बे में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक शीर्ष कमांडर को योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों को बारामूला जिले के सोपोर कस्बे के युमवेरजालवारी के जंगल में जेईएम के एक शीर्ष कमांडर के छिपे होने की सूचना मिली थी।

जिसकी पहचान सादीक अहमद उर्फ सादिक पुत्र गुलाम सर्वर चीही के रूप में हुई है। यह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के हरिपोरे का रहने वाला है। गिरफ्तार आतंकवादी के पास से एक ऐके-47 राइफल, दो मैगजीन और 70 राउंड ऐके सीरीज की गोलियां मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications