'हम अडानी पर JPC की मांग कर रहे और सरकार BBC के पीछे पड़ी है', IT रेड पर भड़के जयराम रमेश

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को लेकर हुए विवाद के हफ्तों बाद आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।

Jairam Ramesh

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के दिल्ली स्थित दफ्तर में आयकर विभाग सर्वे कर रहा है। दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर केजी मार्ग पर है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग मुंबई में भी बीबीसी के कार्यालय में भी सर्वे कर रहा है। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश भड़क गए हैं और उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''यहां हम अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'।''

कांग्रेस ने कहा- ये अघोषित आपातकाल है

कांग्रेस ने कहा- ये अघोषित आपातकाल है

कांग्रेस ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल है।'' जयराम रमेश मे आगे कहा, ''हमें धमकी दी जा रही है कि जो कुछ भी आप संसद के अंदर बोलेंगे वह हटा दिया जाएगा। हमें धमकियां दी जा रही है कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो संसद से सस्पेंड कर दिए जाएंगे। ऐसी धमकी देने वाले झारखंड के एक सांसद हैं, जिनके क्षेत्र में अडानी का पॉवर प्लांट है।''

'JPC की मांग से क्यों भाग रहे हैं ये लोग...?'

'JPC की मांग से क्यों भाग रहे हैं ये लोग...?'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''गृहमंत्री ने कहा कि अडानी मामले में सरकार के पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है। अगर कुछ छिपाने के लिए नहीं है तो JPC की मांग से क्यों भाग रहे हैं? हमें संसद में इस बात का जिक्र करने भी नहीं देते हैं।''

जानिए BBC दफ्तर पर छापेमारी के बारे में?

जानिए BBC दफ्तर पर छापेमारी के बारे में?

आयकर विभाग के 15 अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में सर्वे किया। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और उन्हें घर जाने के लिए कहा गया है। जबकि बीबीसी के दिल्ली कार्यालय में दोपहर की पाली में काम करने वालों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

क्या है BBC पर आरोप

क्या है BBC पर आरोप

सूत्रों ने कहा कि बीबीसी कार्यालयों की तलाशी अंतरराष्ट्रीय कराधान ( International Taxation) और स्थानांतरण मूल्य निर्धारण अनियमितताओं (Transfer Pricing irregularities) के आरोपों से संबंधित थी।

उन्होंने कहा कि उर्दू सेवाओं को देखने वाले दो लोग वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यालय परिसर के अंदर थे। बीबीसी के मुंबई में दो कार्यालय हैं - एक बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में और दूसरा खार में। आईटी अधिकारी बीकेसी कार्यालय परिसर में मौजूद थे, जबकि बीबीसी के खार कार्यालय के कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+