'मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा', जयपुर-मुंबई ट्रेन में फायरिंग की घटना पर क्या बोले DRM?

Train firing incident: आज सुबह हुई दिल दहला देने वाली घटना में जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर फायरिंग में चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अब मामले को लेकर डीआरएम की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

चार लोगों की हुई मौत
डीआरएम ने कहा कि सुबह-सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि आरपीएफ कांस्टेबल, जो एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर था, उसने गोली चला दी। चार लोगों की इस मामले में मौत हो चुकी है। हमारे रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

jaipur

उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के परिजनों को बुलाया गया है उन्हें अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा डीआरआम ने घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी।

Recommended Video

    'मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा', जयपुर-मुंबई ट्रेन में फायरिंग की घटना पर क्या बोले DRM?

    देखते-देखते हो गई फायरिंग
    बताते चलें कि आज सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में फायरिंग कर दी। इस घटना में आरपीएफ के एएसआई समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कांस्टेबल दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया।

    देखें DRM ने क्या कहा...

    'आरोपी बगल में ही बैठा था'
    ये पूरी घटना जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ही ट्रेन में सफर कर रहे थे। अचानक कांस्टेबल ने एएसआई पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही कंपार्टमेंट में बैठे अन्य यात्रियों में भी हड़कंप मच गया।

    'मानसिक हालत सही नहीं थी'
    बताया गया कि जिस कांस्टेबल ने गोली चलाई, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में सवाल उठता है कि मानसिक हालत ठीक ना होने के बाद भी जवान को ड्यूटी पर तैनात क्यों किया गया था? फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और इसे लेकर पुलिस ने भी जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रेन में फायरिंग की ये घटना फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+