बिहार: जेल से ही लड़ेंगे चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह
पटना (मुकुंद सिंह)। पटना के एक जेल में बंद विधायक अनंत सिंह को चुनाव लड़ने की मंजूरी मिल गई है। पटना जिले की एक अदालत ने सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की मंजूरी दे दी। अदालत ने बेउर केंद्रीय जेल के अधीक्षक को कहा है कि सात अक्टूबर को बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में अनंत सिंह को पेश किया जाए ताकि वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकें।

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की पहचान एक बाहुबली नेता की रही है, जिन्हें ‘छोटे सरकार' के नाम से अपने क्षेत्र में जाना जाता है। सिंह को अपहरण और हत्या के आरोप में इस वर्ष सात जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान समय में वह बेउर जेल में बंद हैं।
पिछले दिनों अनंत सिंह ने जनता दल से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले चर्चा थी की अनंत सिंह अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारेंगे, लेकिन कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने खुद मैदान में उतरने का फैसला लिया है.हला की विधायक के नजदीकी लोगों का मानना है कि अनंत बतौर निर्दलीय चुनाव में उतर सकते हैं।
सत्तारूढ़ महागठबंधन ने विधान पार्षद नीरज कुमार को मोकामा से प्रत्याशी बनाया है।तो लोजपा ने बाहुबली नेता सुरजभान सिंह के भाई कन्हैया सिंह को टिकट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
