Jagdeep Dhankhar ने किसके फोन कॉल के बाद उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा? जानें इनसाइड स्टोरी
Jagdeep Dhankhar resigns: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। मानसून सत्र के पहले दिन ही धनखड़ ने इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने पत्र में लिखा कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से यह फैसला ले रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस और बाकी विपक्षी दलों का कहना है कि यह राजनीतिक फैसला है और उन्होंने दबाव में इस्तीफा लिया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार से आए एक फोन कॉल के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग चलाने के विपक्षी सांसदों के प्रस्ताव को जगदीप धनखड़ ने स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार को यह ठीक नहीं लगा और उन्हें एक फोन क़ल आया। इस कॉल पर चर्चा देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। पूर्व उपराष्ट्रपति ने संवैधानिक पद और अपनी शक्तियों की बात कही, जिसके बाद तकरार बढ़ गई।

Jagdeep Dhankhar ने अविश्वास प्रस्ताव के डर से दिया इस्तीफा?
जगदीप धनखड़ जब फोन कॉल पर बात कर रहे थे, तो काफी तीखी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से आए इस फोन कॉल से पूर्व उपराष्ट्रपति काफी आहत थे। उन्हें खबर मिली कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। छह महीने पहले ही विपक्ष उनके खिलाफ ऐसा प्रस्ताव लेकर आया था। इसके बाद कुछ ही घंटों में उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। धनखड़ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच मनमुटाव के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, अब उनका इस्तीफा मंजूर हो चुका है और इस बात पर चर्चा हो रही है कि अगला उपराष्ट्रपति कौन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Jagdeep Dhankhar Pension: जगदीप धनखड़ को अब कितनी मिलेगी पेंशन? क्या-क्या दी जाएंगी सुविधाएं, जानें हर डिटेल
नए उपराष्ट्रपति के लिए नीतीश कुमार समेत ये नाम चर्चा में
नए उपराष्ट्रपति के लिए कई नाम चर्चा में हैं जिसमें बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी शामिल है। इसके अलावा, शशि थरूर से लेकर नीतीश कुमार तक का नाम चल रहा है। बिहार चुनाव को देखते हुए राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश का भी नाम चल रहा है।
यह भी पढ़ें: आर्टिकल 67(A) के तहत राष्ट्रपति ने स्वीकार किया जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications