जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस हादसा: इन 36 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?
एक बार फिर से इस रेल हादसे ने रेल मंत्रालय के व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है, हाल के दिनों में यह चौथा बड़ा रेल हादसा है।
भुवनेश्वर। एक बार फिर से रेल का सफर कुछ लोगों की जिंदगी का अंतिम सफर साबित हुआ, जी हां हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन के पास हुए जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस रेल हादसे की, जिसका इंजन और 7 डिब्बे शनिवार देर रात पटरी से उतर गए।
26 लोग मौत के शिकार हो गए हैं जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल
इस गंभीर हादसे में 36 लोग मौत के शिकार हो गए हैं जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल है, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बार फिर से इस रेल हादसे ने रेल मंत्रालय के व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है, हाल के दिनों में यह चौथा बड़ा रेल हादसा है।

खास बातें
- इससे पहले शुक्रवार देर रात काठगोदाम से जैसलमेर जा रहीं रानीखेत एक्सप्रेस 15014 के दस डिब्बे जैसलमेर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे।
- 20 नवंबर को कानपुर के पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसा हुआ था जिसमें 150 लोग मौत के शिकार हुए थे।
- 28 दिसंबर को भी कानपुर के पास ही सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 28 लोग घायल हुए थे।
क्या वाकई में ये सारे रेल हादसे किसी साजिश के शिकार हैं या फिर ये लचर व्यवस्थाएं इन मौतों की जिम्मेदार हैं, आखिर इस बात का जवाब जनता को कौन देगा?













Click it and Unblock the Notifications