Jagannath Rath Yatra stampede: अनियंत्रित भीड़ या प्रशासन की लापरवाही से भगदड़? किसकी चूक से गई 3 जानें
Jagannath Rath Yatra stampede: पुरी में भारी भीड़ की वजह से मशहूर रथ यात्रा आयोजन में भगदड़ की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। इस भगदड़ की पुष्टि करते हुए ओडिशा के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहना कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा, सभी घायलों की स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुचारू रूप से धार्मिक आयोजन के लिए काम कर रही है और दर्शन जारी है। हालांकि, भगदड़ की वजह से श्रद्धालुओं के मन में आशंका की स्थिति बनी हुई है।
अब सवाल उठ रहे हैं कि इस बड़े आयोजन में भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं क्यों विफल रहीं। क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है या फिर अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाने की वजह से यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 4 बजे जब भगवान बलभद्र का रथ खींचा जा रहा था, तभीहजारों की भीड़ अचानक आगे बढ़ने लगी। इसी दौरान कुछ श्रद्धालुओं का नियंत्रण बिगड़ गया और धक्का-मुक्की की वजह से भीड़ अनियंत्रित हो गई थी। जानें अब तक क्या हुआ और हादसा किस वजह से हुआ है।

ओडिशा सरकार का एक्शन, SP और कलेक्टर का तबादला
ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिम्मेदारों की गलती क्षमा नहीं की जा सकती है। पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया है। पुरी के कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। डीसीपी विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को सस्पेंड किया गया है।
Jagannath Rath Yatra stampede: भीड़ का सैलाब नहीं संभला
ओडिशा के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि भीड़ अनुमान से कहीं ज्यादा थी। सुरक्षाकर्मियों की संख्या और बैरिकेडिंग व्यवस्था भी भारी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सकी। इस वजह से हादसा हुआ है। फिलहाल राज्य सरकार इसकी निष्पक्ष जांच कराएगी और पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। विपक्षी दल प्रशासनिक लापरवाही का मामला भी बता रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार का कहना है कि जांच के बाद ही सही स्थिति पेश की जाती है। ओडिशा सरकार में विधि मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रथ यात्रा रोकी गई थी, लेकिन अब फिर से शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra Photos: पुरी से उमड़ा आस्था का समंदर, देखिए जगन्नाथ रथयात्रा की झलकियां!
रथ यात्रा में भगदड़, प्रशासन अलर्ट पर
- घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और रेड क्रॉस व एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं।
- जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की है।
- स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हादसे के बाद यात्रा कुछ समय के लिए रोकी गई थी, लेकिन बाद में दोबारा शुरू कर दी गई।
विपक्ष ने लगाया सरकार और प्रशासन पर आरोप
स्थानीय लोगों और विपक्षी दलों ने प्रशासन की पूर्व तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हर साल होने वाले इस आयोजन के लिए प्रशासन को भीड़ प्रबंधन की पूरी रणनीति बनानी चाहिए थी, जो इस बार पूरी तरह नाकाम रही है। बता दें कि हर साल आयोजित होने वाले इस उत्सव में बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें: Rath Yatra 2025: अहमदाबाद से पुरी तक 'जय जगन्नाथ’, देशभर में निकलेगी शोभायात्रा, अमित शाह ने की मंगला आरती












Click it and Unblock the Notifications