Jagannath Rath Yatra 2021: PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 12 जुलाई। आस्था की मानक भगवान जगन्नाथ की 144वीं 'रथ यात्रा' आज से प्रारंभ हो गई है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

Recommended Video
राष्टपति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से ओडिशा में सभी श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ कि प्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण बना रहे।'

तो वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि 'रथ यात्रा के विशेष अवसर पर सभी को बधाई। हम भगवान जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे, सभी सुखी और स्वस्थ रहें।जय जगन्नाथ!

तो वहीं के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है कि 'जगन्नाथ रथयात्रा के शुभ अवसर पर मैं अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में कई वर्षों से मंगला आरती में भाग लेता आ रहा हूँ और हर बार यहाँ एक अलग ऊर्जा की प्राप्ति होती है।आज भी महाप्रभु की आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु जगन्नाथ सभी पर सदैव अपनी कृपा व आशीष बनायें रखें।'

तो वहीं गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने ट्वीट किया है कि आषाढ़ी दूज व भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से सभी का जीवन सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण बना रहे तथा यह रथ यात्रा सम्पूर्ण सृष्टि के लिए खुशहाली का कारक बनें। जय जगन्नाथ!













Click it and Unblock the Notifications