आंध्र: चंद्रबाबू से सत्ता छीनी, अब उनके आलीशान ठिकाने पर बुल्डोजर चलवाएंगे जगन

नई दिल्ली- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने टीडीपी के नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू द्वारा बनाए गए एक बेहद ही चर्चित इमारत को गिराने का आदेश दे दिया है। कई दिनों से इस तरह की खबरें थीं, लेकिन आखिरकार जगन ने 'प्रजा वेदिका' नाम की बिल्डिंग को गिराने का फैसला ले ही लिया है। मंगलवार को इस बिल्डिंग पर बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया जाएगा।

जगन के आदेश पर मंगलवार को चलेगा बुल्डोजर

जगन के आदेश पर मंगलवार को चलेगा बुल्डोजर

सोमवार को आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने 'प्रजा वेदिका' नाम की बिल्डिंग को जमींदोज करने का आदेश दे दिया। अमरावती में यह इमारत तत्कालीन मुख्यमंत्री नायडू के कार्यकाल में उनके निवास के ठीक बगल में बनाई गई थी। नायडू इस इमारत का इस्तेमाल सरकार और पार्टी दोनों कार्यों के लिए करते थे। पिछले 5 जून को नायडू ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर इसे विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें ही आवंटित करने की गुजारिश भी की थी। लेकिन, जगन ने उनका यह निवेदन ठुकरा दिया और मंगलवार को इसे गिरा देने को कहा गया है।

जगन की सरकार ने कब्जे में ले लिया था

जगन की सरकार ने कब्जे में ले लिया था

आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने के बाद वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने अमरावती के उंदावल्ली स्थित 'प्रजा वेदिका' को अपने कब्जे में ले लिया था और उसके निर्माण को गैरकानूनी बताते हुए गिराए जाने की बात कही थी। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में यह इमारत कृष्णा नदी के बिल्कुल किनारे बनाई गई थी, जिसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। 'प्रजा वेदिका' के निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। सोमवार को इस बिल्डिंग में हुआ कलेक्टरों का कॉन्फ्रेंस यहां पर किया जाने वाला अंतिम सरकारी कार्यक्रम था।

टीडीपी ने बदले की कार्रवाई बताया

टीडीपी ने बदले की कार्रवाई बताया

टीडीपी ने 'प्रजा वेदिका' को कब्जे में लेने की कार्रवाई को 'बदले की भावना' से की गई कार्रवाई करार दिया था। वैसे कई एक्टिविस्ट्स ने भी 'प्रजा वेदिका' समेत कृष्णा नदी के किनारे चंद्रबाबू के कार्यकाल में बनाई गई कई इमारतों पर सवाल उठाए थे। आरोप लगाए जाते हैं कि उन्हें रिवर कंस्ट्रक्शन एक्ट का उल्लंघन करके बनाया गया है। इस कानून के मुताबिक नदी के आधा किलोमीटर के दायरे में किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+