वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में जगन मोहन रेड्डी ने मारी बाजी, प्रदेश को मिला 1.25 लाख करोड़ का निवेश
नई दिल्ली, 27 मई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रड्डी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में जबरदस्त शुरुआत की है। स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में जगन मोहन ने कई उद्योग घरानों के मुखियाओं के साथ बैठक की और अहम सेक्टर में बड़ी डील करने में सफल हुए हैं। इस दौरान प्रदेश ने कई एमओयू साइन किए हैं, जिसमे बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं, जोकि आंध्र प्रदेश में निवेश करेंगी। अडानी, ग्रीनको और अरबिंदो जैसी बड़ी कंपनियों ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ करार किया है। ये कंपनियां प्रदेश में 1.25 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगी, जोकि मुख्य रूप से ग्रीन एनर्जी से जुड़ा है और इसके जरिए प्रदेश उद्योग का हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

पिछली समिट में भी जगन मोहन थे काफी सक्रिय
पिछली बार जब वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की समिट हुई थी तो उस वक्त भी जगन मोहन रेड्डी ने इसमे हिस्सा लिया था और इस दौरान उन्होंने स्नाइडर ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया था, यहां सीएम ने ट्रेनिंग प्रक्रिया को समझा और फिर इसे स्किल डेपलपमेंट सेक्टर में लागू किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से मुलाकात की और उनसे बात की कि कैसे आपने अपनी कुशलता को बेहतर किया।
प्रदेश को मिलेगी 27700 मेगावाट ऊर्जा
डावोस में बड़े करार के बाद अब आंध्र प्रदेश में 27700 मेगावाट की क्लीन एनर्जी उपलब्ध होगी। अर्सेलोर मित्तल ने ऐलान किया है कि वह ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में निवेश करेगी, वह ग्रीनको के साथ मिलकर प्रदेश में पहली बार निवेश को दोगुना करेंगे। कंपनी के सीईओ आदित्य बिड़ा ने खुद मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में यह ऐलान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की उद्योग नीति की सराहना की। अर्सेलोर मित्तल ग्रुप जोकि स्टील, ऊर्जा, निर्माण, खनन, ट्रांसपोर्टेशन, पैकेजिंग आदि सेक्टर में अग्रणी कंपी है, उसका वार्षिक राजस्व 76.571 बिलियन डॉलर का है।
ग्रीन एनर्जी पर दिया जोर
नई पीढ़ि की ऊर्जा पर भी मुख्यमंत्री ने काफी जोर दिया, जिसमे मुख्य रूप से अमोनिया, हाइड्रोजन हैं। प्रदेश सरकार ने समिट के दौरान एस अर्बन डेवलपर्स के साथ एमओयू साइन किया। कंपनी मछलीपट्टनम में निर्माण ईकाई को स्थापित करेगी, जिससे ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल में मदद मिलेगी, साथ ही आधुनिक तकनीक से उत्पाद बनाने में मदद मिलेगी। प्रदेश सरकार ने फोरम में जगन मोहन ने डसॉल्ट सिस्टम और मित्सुकी ओएसके लाइंस के साथ भी बंदरगा पर उद्योग पर चर्चा की। इस दौरान मित्सुकी के अध्यक्ष ने शिपिंग इंडस्ट्रीज और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा की।
स्टार्ट के सीईओ संग बैठक
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई यूनीकॉर्न स्टार्ट अप के सीईओ से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान विशाखापट्टनम में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने पर चर्चा की। बायजूस ने इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में पूरा सहयोग देने का वादा किया। ईज माई ट्रिप ने कहा कि वह प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देंगे। जगन मोहन रेड्डी ने समिट के दौरान आंध्र प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, और मेडिकल सेक्टर में हुई प्रगति को लोगों के सामने रखा। उन्होंने भविष्य की स्वास्थ्य सिस्टम को बेहतर करने के लिए बहस में भी हिस्सा लिया और बताया कि कैसे कोरोना काल में प्रदेश ने इसे रोकने के लिए सफल प्रयास किए।












Click it and Unblock the Notifications