आखिर क्यों जैकलीन को प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में होना पड़ा शिफ्ट? कीमत भी चुकाई 7 करोड़

बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अब अपने नए घर में शिफ्ट हो गईं हैं। इससे पहले वो पिछले कई सालों से मुंबई के बांद्रा इलाके में किराए के घर में रहती थीं। उनका नया आशियाना जुहू में है।

Jacqueline Fernandez New House : बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अब अपने नए घर में शिफ्ट हो गईं हैं। जैकलीन अब पुराने किराए के घर को छोड़कर खुद के घर में आ गईं हैं। इससे पहले वो पिछले कई सालों से मुंबई के बांद्रा इलाके में किराए के मकान में रह रहीं थीं, लेकिन अब उनका नया आशियाना जुहू में है। खबरों की मानें तो जैकलीन का नया घर प्रियंका चोपड़ा का पुराने घर था। जो काफी शानदार और स्पेसफुल है।

Jacqueline Fernandez

नए घर की कीमत 7 करोड़ रुपए

नए घर की कीमत 7 करोड़ रुपए

सब का अपना घर खरीदने का सपना होता है। ऐसा ही सपना अब जैकलीन ने भी पूरा कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन के जुहू वाले घर की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। जिसका नाम कर्मयोग है। जैकलीन के नए घर में बड़ा सा लिविंग एरिया और काफी स्पेसफुल बालकनी है। खबरों के मुताबिक जैकलीन पिछले दो सालों से नए घर की तलाश कर रहीं थीं। जिसके बाद इस घर पर आकर उनकी तलाश पूरी हो गई।

2018 में पति के साथ उसी घर में रहती थी प्रियंका

2018 में पति के साथ उसी घर में रहती थी प्रियंका

इससे पहले साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ इसी घर में रहती थीं। प्रियंका ने शादी के बाद साल 2019 में सैन फर्नैंडो वैली में एक काफी महंगा घर खरीद लिया था। जिसके बाद वह अपने पति निक जोनस के साथ वहां शिफ्ट हो गई। उन्होंने शादी के एक साल बाद यह घर बेच दिया था। अब प्रियंका के पुराने घर को जैकलीन ने 7 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा है।

जैकलीन की आने वाली हैं 3 फिल्में

जैकलीन की आने वाली हैं 3 फिल्में

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन हाल ही में शिरीष कुंद्रा की वेब सीरीज 'मिसेस सीरियल किलर में नजर आईं थीं। वहीं आने वाले वक्त में वो तीन फिल्मों में दिखाई देंगी। जिसमें बच्चन पांडे, भूत पुलिस और सर्कस शामिल हैं। 'बच्चन पांडे' में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी तो वहीं 'सर्कस' में वो रणबीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसके अलावा 'भूत पुलिस' में वो सैफ अली के साथ काम करती दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+