VIDEO: 'रेस 3' के स्टंट सीन के लिए जैकलीन फर्नांडिज ने बहाया खूब पसीना, कुछ इस तरह थी ट्रेनिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की नई फिल्म 'रेस 3' रिलीज के लिए तैयार है। इस एक्शन फिल्म में बाकी स्टार कास्ट के साथ-साथ जैकलीन ने भी एक से बढ़कर एक स्टंट किए हैं। ऐसे खतरनाक स्टंट करने के लिए जैकलीन को कितनी मेहनत करनी पड़ी, इसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दिखाई है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की नई फिल्म 'रेस 3' रिलीज के लिए तैयार है। इस एक्शन फिल्म में बाकी स्टार कास्ट के साथ-साथ जैकलीन ने भी एक से बढ़कर एक स्टंट किए हैं। ऐसे खतरनाक स्टंट करने के लिए जैकलीन को कितनी मेहनत करनी पड़ी, इसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दिखाई है। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'रेस 3' फिल्म के लिए ट्रेनिंग लेती दिख रहीं हैं।

ऐसे ली स्टंट सीन के लिए ट्रेनिंग
जैकलीन फर्नांडिज की अगली फिल्म 'रेस 3' बस पांच दिनों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में जैकलीन ने एक से एक बढ़कर एक्शन किए हैं। जहां पर्दे पर उनके ये एक्शन सीक्वेंस बड़े ही शानदार लग रहे हैं, वहीं इसके पीछे कितनी मेहनत लगी है फैंस को इसका अंदाजा भी नहीं है। इसलिए जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म के लिए ट्रेनिंग लेती दिख रही हैं।
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
आंखों में लगी चोट नहीं हो पाएगी ठीक
इस वीडियो में जैकलीन जिम में एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग कर रही हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए जैकलीन को काफी मेहनत करनी पड़ी। जैकलीन ने 'रेस 3' फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है, ये उनके दूसरे पोस्ट से पता चलता है। फिल्म के सेट पर जैकलीन को आंख में चोट लग गई थी, जोकि काफी गंभीर थी। अपनी आंखों की फोटो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा, 'तो ये एक परमानेंट इंजरी है और मेरी आइरिस अब कभी भी गोल नहीं हो पाएगी, लेकिन शुक्रगुजार हूं कि मैं देख सकती हूं।'
ईद पर रिलीज होगी फिल्म
'रेस 3' फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज के साथ सलमान खान, अनिल कपूर, साकिब सलीम, बॉबी देओल और डेजी शाह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। हाल ही में जैकलीन एक बच्चे को जबरदस्ती गले लगाने के चक्कर में मुसीबक में भी पड़ गई थीं। इसपर जैकलीन ने कहा था कि उनका इरादा एकदम ठीक था।
ये भी पढ़ें: ये हैं आज की चुनिंदा 7 खबरें, क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications