शादी के 34 साल बाद भी अपनी पत्नी से डरते हैं जैकी श्रॉफ, कहा- 'जब वह सड़क पर पिटाई कर रही थी...'

शादी के 34 साल बाद भी अपनी पत्नी से डरते हैं जैकी श्रॉफ, कहा- 'जब वह सड़क पर पिटाई कर रही थी...'

मुंबई, 05 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी हाल ही में डांस रियलिटी शो डांस दीवाने-3 गेस्ट जज बनकर आए थे। जैकी श्रॉफ ने इस रियलिटी शो में बताया कि वह शादी के 34 साल भी अपनी पत्नी आयशा श्रॉफ से डरते हैं। जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया जाता है। जैकी श्रॉफ ने बताया कि उनकी और उनकी पत्नी के बीच बहुत अच्छा बॉन्ड है लेकिन वह पत्नी से डरते भी बहुत ज्यादा हैं। जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब से उन्होंने अपनी पत्वी को सड़क पर लोगों को पिटाई करते देखा है, वह तभी से अपनी पत्नी से डरते हैं।

जैकी श्रॉफ बोले- 'मुझे और मेरे दोस्त को बचाने के लिए वो गैंग से भिड़ गई थी'

जैकी श्रॉफ बोले- 'मुझे और मेरे दोस्त को बचाने के लिए वो गैंग से भिड़ गई थी'

डांस दीवाने-3 में होस्ट राघव जुयाल ने जब जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी से पूछा कि क्या वे अपनी पत्नियों से डरते हैं, तो दोनों अभिनेताओं ने ''हां'' कहने वाला बोर्ड उठा लिया। जैकी श्रॉफ ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, एक बार मेरी पत्नी मुझे और मेरे दोस्त को बचाने के लिए एक गैंग से भिड़ गई थी और सड़क पर उनकी पिटाई करने लगी थी।

जैकी श्रॉफ ने कहा, मैंने पहली बार जब अपनी पत्नी को उन लोगों को सड़क पर पिटाई करते देखा, तभी से मैं उससे डरने लगा हूं।

जैकी श्रॉफ ने कहा- 'खाली नाम का दादा हूं...'

जैकी श्रॉफ ने कहा- 'खाली नाम का दादा हूं...'

जैकी श्रॉफ ने कहा, ''मैं खाली नाम का दादा हूं...बीड़ू। मैं अुपनी पत्नी से हमेशा डरता आया हूं, आज से नहीं हमेशा से। मैंने नेपियांसा रोड पर अपनी पत्नी को मेरे और मेरे दोस्त के लिए लड़ते हुए देखा था। तभी से मैं उस से डरने लगा हूं।''

'मेरे लिए गैंग से भिड़ गई थी मेरी पत्नी'

'मेरे लिए गैंग से भिड़ गई थी मेरी पत्नी'

जैकी श्रॉफ ने कहा, "मेरा दोस्त और मैं कुछ ऐसी चीज हो गई वहां पे, तो बहुत बड़ा गैंग आ गया था हमको धोने (पिटाई) के लिए। तो उसी वक्त मैंने अपनी पत्नी को पहली बार उन लोगों को धोते हुए (पिटाई) देखा। तब से डरता हूं। वह बहुत बड़ा गैंग था लेकिन मेरी पत्नी डरी नहीं और उससे भिड़ गई।''

जून 2021 में जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ की शादी के 34 साल पूरे हो गए हैं। जैकी श्रॉफ को पिछली बार राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान और दिशा पटानी के साथ देखा गया था। जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+