टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी के अफेयर पर बोले जैकी श्रॉफ- 'मेरा बेटा तो 25 साल की उम्र से प्यार में है...'

टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी के अफेयर पर बोले जैकी श्रॉफ- 'मेरा बेटा तो 25 साल की उम्र से डेटिंग कर रहा है...'

मुंबई, 21 जून: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पटानी के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर अफवाह आती है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को कोई बात नहीं कही है। बॉलीवुड बबल के साथ बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा कि टाइगर श्रॉफ ने 25 साल की उम्र में डेटिंग शुरू की थी। वह तो उसी वक्त से प्यार में है। हालांकि जैकी श्रॉफ ने दिशा पटानी का नाम नहीं लिया। जैकी श्रॉफ ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि उन्हें इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह टाइगर ने अपने भविष्य के लिए क्या फैसला किया है।

'मेरे बेटे ने 25 साल की उम्र से डेटिंग शुरू की थी'-जैकी श्रॉफ

'मेरे बेटे ने 25 साल की उम्र से डेटिंग शुरू की थी'-जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू में कहा, "मेरे बेटे ने 25 साल की उम्र में डेटिंग शुरू कर दी थी और वे असल में बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने अपने भविष्य के लिए क्या फैसला किया है। लेकिन मुझे एक बात पर पूरा भरोसा है कि टाइगर अपने काम पर बहुत फोकस है। मेरे लिए, यह उसका पहला काम है। कोई भी - चाहे वह उसकी मां, पिताजी, बहन या गर्लफ्रेंड हो- उसके लिए सबसे ज्यादा काम मायने रखता है। कोई भी उसके और उसके काम के बीच में नहीं आ सकता है। वह अपने काम पर बहुत अधिक फोकस करता है जो अच्छा है।''

टाइगर श्रॉफ के रिश्ते पर बहन ने भी कही ये बात

टाइगर श्रॉफ के रिश्ते पर बहन ने भी कही ये बात

जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कहा, ''मैं अपने भाई के बारे में जितना हो सके उतना प्रोटेक्टिव महसूस करती हूं। लेकिन आखिरकर वह एक एडल्ट है और अपना फैसला करने के लायक भी है। मुझे लगता है कि वह जानता है कि क्या सही है, वह वास्तव में बहुत ज्यादा तेज है। हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वह खुश रहे और वह जब तक खुश है, हम भी खुश हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं अपने भाई को कोई सलाह देना चाहती हूं। वह बहुत सुलझा हुआ है।''

अक्सर एक साथ देखे जाते हैं टाइगर-दिशा

अक्सर एक साथ देखे जाते हैं टाइगर-दिशा

टाइगर और दिशा हमेशा एक साथ मुंबई में घूमते हुए दिखाई देते हैं। टाइगर और दिशा सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ पोस्ट भी शेयर करते हैं। वहीं कृष्णा श्रॉफ टाइगर दिशा के करीब हैं। पिछले हफ्ते दिशा को टाइगर और कृष्णा के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा गया था। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी। टाइगर ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह बर्थडे गर्ल के साथ डांस करते नजर आ रहे थे। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी दिशा की तस्वीरें साझा की थीं और एक प्यारा सा जन्मदिन नोट लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+