जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF जवान से छीनी राइफल

नई दिल्ली। रमजान के पाक महीने में भी जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक जवान पर हमला किया। आतंकियों ने रेलवे स्टेशन के पास तैनात सीआरपीएफ के जवान पर हमला कर उससे राइफल छीन ली। दो आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और जवान की राइफल छीनकर वहां से फरार हो गए।

 J&K: Two terrorists attacked a CRPF personnel in Anantnag and snatched his rifle from him.

घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैय़ इससे पहले पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक दल पर हमला किया था। वहीं आतंकवादियों ने सेना के एक जवान का भी अपहरण कर लिया। औरंगजेब नाम के इस जवान का अपहरण पुलवामा जिले से किया गया।

वहीं आतंकियों ने घाटी में एक पत्रकार की हत्‍या कर दी है। आतंकियों ने श्रीनगर के प्रेस कॉलोनी में राइजिंग कश्‍मीर न्‍यूज पेपर के एडिटर शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या दी। आनन-फानन में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। बुखारी के साथ साथ उनका एसपीओ भी मौजूद था जिसे गंभीर चोटें आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+