J&K: श्रीनगर में ईडी ने अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की लाखों की संपत्ति की कुर्क
Srinagar: ईडी ने अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की लाखों की संपत्ति की कुर्क
Srinagar: देश भर के राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई नामी हस्तियों की संपत्तियां कुर्क कर चुका है। वहीं अब ईडी ने श्रीनगर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की 21.80 लाख रुपये की संपत्ति कुकु की है। ईडी ने ये कार्रवााई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत की है।

ईडी ने ये जानकारी देते हुए बताया मई 2017 में शब्बीर अहमद शाह और लश्कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर हाफिज मुहम्मद सईद के नाम पर चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस में आईपीसी और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत संपत्ति को कुर्क किया गया।
ईडी को इस केस की जांच में ये पता चला है कि अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह कश्मीर में पथराव, जुलूस, विरोध और अन्य विध्वंसक गतिविधियों के माध्यम से घाटी में अशांति फैलाने की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम) और अन्य से इसने रकम हासिल की है। इसी धन के सपोर्ट से वो कश्मीर में अशांति फैलाने संबंधी वारदातों को अंजाम देता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications