J&K: श्रीनगर के गुलाब बाग एरिया में कई आतंकियों के छिपे होने की खबर, सर्च अभियान जारी
श्रीनगर। बड़ी खबर कश्मीर से है, यहां के श्रीनगर के बाहरी इलाके गुलाब बाग एरिया में सुरक्षा बलों का कल रात से ही तलाशी अभियान जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है, सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का संदेह है। मालूम हो कि सुरक्षाबलों ने इस वक्त आतंकियों को सफाया करने का ऑप्रेशन चलाया हुआ है, उसे मुखबिरों से सूचना मिली थी कि इस इलाके में कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही एनकाउंटर पुलवामा के काकापोरा इलाके आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 आंतकी मारे गए थे। ये वो आतंकी थे, जिन्होंने हाल ही में भाजपा नेता अनवर अहमद के नौगाम स्थित घर पर हमला किया था। मारे गए आतंकियों में दो लश्कर-ए-तैयबा और एक अल बद्र संगठन का था। लश्कर-ए-तैयबा और अल बद्र दोनों ने मिलकर बीजेपी नेता के घर पर हमला किया था।
लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंरकी मारे गए थे
जबकि बीते 22 मार्च को जम्मू कश्मीर के शोपियां के मुनिहाल इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया था, हालांकि इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हो गया था।
घाटी में चल रहा है ऑपरेशन ऑलआउट
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ऑलआउट अभियान चलाया था वो कारगर होता साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत अबतक 200 खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया है। जबकि साल 2019 में सुरक्षाबलों ने 157 आतंकवादियों को मार गिराया था। अप्रैल 2020 में सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवादियों और जुलाई और अक्टूबर महीने में 21-21 आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल हुई थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications