J&K में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटी घाटी, देखें दिलकश नजारे
नई दिल्ली,11 अक्टूबर। एक तरफ देश के कई राज्यों से मानसून विदा हो रहा है तो वहीं कश्मीर मे आज सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिसने लोगों को ना केवल गर्मी से निजात दिलाई बल्कि हल्की-हल्की सर्दी का एहसास भी करा दिया है। मालूम हो कि आज सुबह करनाह के साधना टॉप, अमरनाथ गुफा, जोजिला दर्रा और गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में Snowfall हुआ है। बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Recommended Video

बर्फबारी देखकर सैलानियों के चेहरे खिले
तस्वीरें और वीडियो निसंदेह काफी दिलकश हैं, हालांकि बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अब तापमान में गिरावट ही होगी, ये बर्फबारी एक तरह से सर्दी की आहट ही है। बर्फबारी देखकर सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि इस वक्त वहां तेज हवा चल रही है और बारिश हो रही है।

उधमपुर जिले में तो ओले भी गिरे हैं
उधमपुर जिले में तो ओले भी गिरे हैं। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है और यहां पर भारी बारिश हो सकती है।

वायरल हो रही हैं तस्वीरें
तो वहां आईएमडी ने मौसम के बारे में कहा है कि पूरे झारखंड और एमपी के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो गई है जबकि छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से से भी मानसून ने Bye Bye कर दिया है।
चक्रवाती परिसंचरण
हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के आसार दिख रहे हैं, जिसकी वजह से अंडमान-निकाोबार, महाराष्ट्र में भारी बारि्श की आशंका हैं। तो वहीं अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है।
इन राज्यों में अलर्ट जारी
तो वहीं 11-13 अक्टूबर को को कर्नाटक, अगले 4 दिनों के दौरान रायलसीमा पर, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा ,कोंकण और गोवा मे में भारी बारिश केआसार हैं और इस वजह से इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications