J&K: पुलवामा में संदिग्धों के देखे जाने के बाद फायरिंग

J&K: पुलवामा में संदिग्धों के दिखने के बाद फायरिंग

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले से फायरिंग की खबरे हैं। जिले के राजपोरा पुलिस स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध देखे गए। पुलिस गार्ड ने संदिग्ध गतिविधि देखकर फायरिंग की। बताया गया है कि देर तक फायरिंग हुई है। फायरिंग में किसी की जान जाने या घायल होने की कोई जनकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में सदिंग्धों को तलाश रही है।

J&K: Police opened fire after seeing suspicious movement in Rajpora Pulwama

पुलवामा में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे काकपोरा में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। ग्रेनेड हमले के बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। हमले में किसी के घायल होने या जान जाने जैसी खबर नहीं आई थी। पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद असलम ने कहा है कि आर्मी कैंप के पास ब्लास्ट और फायरिंग की आवाजें सुनी गईं।

इससे पहले शनिवार को भी पुलवामा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। शनिवार को पुलवामा के त्राल में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। हमला सुबह के वक्त तब हुआ जब सीआरपीएफ की एक पार्टी त्राल के बाटागुंड गांव से गुजर रही थी। तभी घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले से सीआरपीएफ के दो जवान घायल और कई स्थानीय नागरिक घायल हो गए। सुरक्षाबलों पर अचानक हुए ग्रेनेड हमले से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में सफल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+