जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ में शुरू की भारी गोलीबारी, भीमबर में भी सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी की है।
पुंछ (जम्मू-कश्मीर)। पाकिस्तान की ओर से एक बार एलओसी पर भारी गोलीबारी की गई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में पाकिस्तान की ओर से जोरदार गोलीबारी की गई है। इससे पहले भीमबर गली सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी की है। फिलहाल इस फायरिंग में कितना नुकसान हुआ है इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल रखा है।
इससे पहले बुधवार दोपहर करीब 2.45 बजे भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के भीमबर गली सेक्टर में एलओसी के पास जमकर फायरिंग की गई। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया है। फिलहाल इसमें नुकसान की अभी कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पार से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications