J&K: नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस नेताओं ने लगाए भारत विरोधी नारे
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के नेताओं द्वारा भारत विरोधी नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोर्ट के बाहर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के नेताओं ने 'इंडियन डेमोक्रॉसी मुर्दाबाद' के नारे लगाने के साथ-साथ प्रदर्शन भी किया। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नेता 'इंडियन डेमोक्रॉसी मुर्दाबाद' और 'इंडियन डेमोक्रॉसी हाय-हाय' के नारे लगा रहे हैं।

दरअसल अनंतनाग जिले में उपचुनाव की तैयारियों के बीच पोलिंग बूथ जलाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीख आगे बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने यह फैसला पोलिंग बूथ बनाए गए एक स्कूल आग लगाने के बाद लिया है। माहौल ठीक न होता देख चुनाव आयोग ने जैसे ही उपचुनाव के लिए वोटिंग की तारीख आगे बढ़ाई नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के नेता भड़क गए। गौरतलब है कि यहां पहले चुनाव 12 अप्रैल को होने थे जोकि अब 25 मई को होंगे।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications