#JammuAndKashmir: सुलगती घाटी पर सीएम महबूबा मुफ्ती ने दिया बड़ा बयान
जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, अपने वादे से मुकरे पाक ने एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा और गोलीबारी की है, वो बीती रात करीब रात 01:15 बजेसे अखनूर सेक्टर पर गोलाबारी कर रहा है, जिसमें बीएसएफ के ASI एसएन यादव और कांस्टेबल वीके पांडे शहीद हो गए, जबकि 7 नागरिक घायल हो गए है। भारत की ओर से भी जवाबी हमला किया जा रहा है। पाकिस्तानी गोलाबारी को देखते हुए अखनूर सेक्टर के परगवाल के लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

इस बारे में सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि DGMO के बीच बातचीत के बाद भी ऐसा हो रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीमा के दोनों तरफ लोग मर रहे हैं, DGMO स्तरीय बातचीत दोबारा होनी चाहिए। इस खूनखराबे को बंद करना चाहिए, इसमें दोनों ओर की जनता को कष्ट पहुंच रहा है।
घाटी में आतकंवादी लगातार ग्रेनेड से अटैक कर रहे हैं
आपको बता दें कि घाटी में आतकंवादी लगातार ग्रेनेड से अटैक कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार (1 जून) से लेकर अब तक 7 अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड अटैक कर सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया जा चुका है।
संघर्ष विराम समझौते को 'पूरी तरह से लागू करने' पर सहमति बनी थी
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच चार दिन पहले ही सीमा पर गोलीबारी रोकने के लिए बातचीत हुई थी, दोनों देशों के बीच साल 2003 के संघर्ष विराम समझौते को 'पूरी तरह से लागू करने' पर सहमति बनी थी लेकिन पाकिस्तान एक बार फिर से अपने वादे से मुकर गया है और वो लगातार सरहद पर गोलाबारी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications