कश्मीरी ऐजाज का मोदी पर वो 'वीडियो', जिसके बाद बौखलाहट में आतंकियों ने उतारा मौत के घाट, अब हो रहा वायरल
BJP leader Aijaz Ahmad Sheikh: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने भाजपा नेता और पूर्व सरपंच ऐजाज अहमद शेख की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित कश्मीरी मुसलमान ऐजाज के मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
पीएम मोदी के काम के वो ऐसे दीवाने थे कि उन्होंने उनसे प्रेरित होकर भाजपा ज्वाइन की थी। कुछ महीने पहले वह श्रीनगर में पीएम मोदी की रैली में शामिल भी हुए थे। अब ऐजाज अहमद शेख जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

ऐजाज की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई सारे ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शेख अक्सर पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में आए बदलावों पर वीडियो बनाते थे। उनके वीडियो वायरल होते थे। यही वजह है कि उन्हें आतंकियों ने टारगेट बनाकर मौत के घाट उतारा है। भाजपा ने ऐजाज को पार्टी का बहादुर सिपाही बताया है।
ऐजाज ने कहा था- हमें जगाया मोदी जी ने, कश्मीर को बनाया मोदी ने
ऐजाज वीडियो में कहते हैं, ''हमें जगाया मोदी जी ने, कश्मीर को बनाया है मोदी जी ने, हम नरेंद्र मोदी जी के कामों से बहुत प्रभावित हैं। दिल से हम उसकी सराहना कर रहे हैं, 400 से भी ज्यादा वो पार करेगा...इंशा अल्लाह, उनका 400 से जाना तय है, मुझे अजमेर शरीफ की कसम है, 400 पार पर नंगे पांव 11 हजार की चादर वहां चढ़ाऊंगा। पूरी यात्रा करूंगा मैं पैदल।''
वीडियो में ऐजाज कहते हैं,''इंशा अल्लाह दोबारा भी पीएम मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। उसके साथ गरीबों की दुआएं हैं। उन्होंने विकास का काम किया है, जम्मू कश्मीर में विकास का काम किया है। आज कश्मीर का नौजवान अपने मां-बाप के पास बैठा है, पहले पत्थरबाजी में मार दिए जाते थे।''
ऐजाज अहमद शेख ने धारा 370 को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की थी
धारा 370 को लेकर ऐजाज ने कहा कि, ''जो ये नेता कहते हैं कि जम्मू कश्मीर में विकास नहीं हुआ, उनको एक बार कश्नीर में जाना चाहिए, वहां के पंचायतों में जाना चाहिए। जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के बाद हर साल 2 से 2.5 करोड़ का विकास होता है। ये मजाक नहीं है। आज एक गांव में 3 करोड़ का विकास होता है। आप मेरे साथ कश्मीर आइए, मैं काम और विकास दिखा दूंगा। कश्मीर में पहले डर होता लेकिन अब सब ठीक है।''
ऐजाज ने कहा था- महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुला ने किया क्या था?
महबूबा मुफ्ती के आरोपों पर ऐजाज कहते हैं, ''जनता मोदी पर भरोसा कर रही है। महबूबा मुफ्ती या फारूक अब्दुला की हम बात करेंगे, उनके घर कहां हैं, उन्होंने कितने घर बनाए हैं, उनके पास कितने हेलीकॉप्टर हैं, वो किनका खून हैं, वो गरीब लोगों का खून है। उन्होंने धारा 370 हटने के पहले भी कुछ नहीं किया था। आज यहां पर स्मार्ट सिटी से लेकर टनल तक के काम हो रहे हैं।''
शोपियां में बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच ऐजाज अहमद शेख का अंतिम संस्कार का वीडियो भी सामने आया है। वो अपने पीछे पूरा परिवार और अपने छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications