J&K: कुपवाड़ा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा पुलिस ने गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो आतंकियों को अरेस्ट किया है, इनके पास से AK-47 समेतभारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 7 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं, दोनों आतंकियों की पहचान वसीम इरशाद गबरू (23) और मेहराजुद्दीन वानी (21) के रूप में हुई है। ये दोनों सोपोर के रहने वाले हैं, मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दी थी कि ये दोनों आतंकी कुपवाड़ा आकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले हैं।

J&K: कुपवाड़ा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार

यही नहीं ये दोनों अपने संगठन के लिए कुछ युवाओं की भर्ती भी करने वाले हैं, जिसके बाद कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान एक कार से जा रहे दोनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से एक एके-47 बंदूक, एक एके मैग, दो ग्रेनेड, 30 एके राउंड और सात लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

दो आतंकियों के शव मिलने से मची थी खलबली

गौरतलब है कि बीते शनिवार को तुलैल इलाके में किशनगंगा नदी में दो आतंकियों के शव मिलने से खलबली मच गई थी तो वहीं रविवार को किए गए सर्च ऑपरेशन में चिनार कॉर्प्स के जवानों को हथियार, गोला बारूद और जंग के सामान मिले थे, तो वहीं बारामुला के पाटन इलाके में गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

J&K: कुपवाड़ा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार

पुलिस ने जांच में उनके पास से 3 हैंड ग्रेनेड और भड़काऊ सामान बरामद किए थे बताया जा रहा है कि सभी आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के ओवरग्राउंड वर्कर थे। इससे पहले पुलिस ने आतंकियों की एक खतरनाक योजना का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने बताया कि सीमा पार से मिले निर्देश के बाद घाटी में छिपे आतंकियों ने हिट लिस्ट तैयार की थी जिनमें कई नेताओं, ऐक्टिविस्ट्स और सुरक्षाकर्मियों के नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+