G7 शिखर सम्मेलन में कुछ इस अंदाज में नजर आए मेलोनी और मोदी, इंटरनेट पर वायरल हुई 'Melodi' की सेल्फी

G7 Summit: इटली इस साल 13 से 15 जून के बीच 50वें G7 सम्मिट को होस्ट कर रहा था। इटली के अपुलिया में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के मौके पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली। G7 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जियोर्जिया मेलोनी की ली गई यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मेलोनी द्वारा शुक्रवार को इटली के अपुलीया में आयोजित शिखर सम्मेलन के मौके पर ली गई तस्वीर में दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले साल भी, दुबई में COP28 जलवायु शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों नेताओं की सेल्फी इंटरनेट पर जमकर शेयर की गई थी।

Italy PM Meloni clicks selfie with PM Modi

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया था, "COP28 में अच्छे दोस्त। #Melodi"

G7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी शुक्रवार तड़के इटली पहुंचे थे। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह नरेंद्र मोदी की यह पहली विदेश यात्रा थी।

Melodi

पीएम मोदी-जॉर्जिया मेलोनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को G7 शिखर सम्मेलन से इतर इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम मोदी को बधाई दी।

पीएम मोदी ने जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के निमंत्रण के लिए इटली की पीएम मेलोनी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम के सफल समापन के लिए उनकी सराहना की।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन से इतर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन, ब्रिटिश पीएम सुनक, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से संबंधित मामले पर तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के बीच उन्होंने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ एक संक्षिप्त बातचीत भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+