साबित हुआ .. पाकिस्तान के कराची में मजे में रह रहा है दाऊद
नई दिल्ली। एक बार फिर से ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे साबित होता है कि मुंबई धमाकों का सरगना दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हाथ एक पासपोर्ट लगा है जिससे साबित होता है कि दाऊद पाकिस्तान में ही है।दस्तावेजों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद पाकिस्तान में शरण लिए बैठा है और उसके पास तीन पासपोर्ट भी हैं।
यह खबर हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से आ रही है जिसके मुताबिक दाऊद कराची में हैं, जहां के क्लिफ्टन इलाके में वह अपनी बेगममहजबीन शेख, बेटे मोइन नवाज और बेटियों माहरुख, महरीन और माजिया के साथ रहता है।
साबित हुआ .. पाकिस्तान के कराची में मजे में रह रहा है दाऊद
दस्तावेजों के मुताबिक दाऊद की पत्नी और बच्चे अक्सर दुबई जाते हैं और हवाई यात्रा करते हैं। हालांकि दाऊद, के दुबई जाने के प्रमाण नहीं मिले हैं, जानकारी के मुताबिक दाऊद पाकिस्तान से ही अपने जुर्म की दुनिया चला रहा है, वो पूरी तरह से पाकिस्तान के संरक्षण में हैं।













Click it and Unblock the Notifications