वे 10 नाम जिनकी तलाश में है भारत और वे पाकिस्‍तान में कर रहे मजे

नई दिल्‍ली। 23 अगस्‍त रविवार को जब पाकिस्‍तान के एनएसए सरताज अजीज और भारत के एनएसए अजित डोवाल चर्चा के लिए टेबल पर मौजूद होंगे तो कई मुद्दे हावी रहेंगे। इनमें से ही एक मुद्दा होगा उन आतंकियों का भी जिक्र होगा जो इस समय पाकिस्‍तान में मौज कर रहे हैं।

जो भारत के लिए मोस्‍ट वांटेंड हैं लेकिन पाकिस्‍तान के लिए सिर्फ वहां के नागरिक हैं। भारत की ओर से पाक को जो डॉजियर दिया जाएगा उसमें पाक में बसे इन 10 मोस्‍ट वांटेंड आतंकियों का भी जिक्र होगा। इनमें हाफिज सईद से लेकर जकी-उर-रहमान लखवी और मुंबई ब्‍लास्‍ट का आरोपी अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम शामिल है।

आगे की स्‍लाइड्स में एक नजर डालिए मोस्‍ट वांटेंड आतंकियों की लिस्‍ट में मौजूद इन्‍हीं 10 नामों पर जिनकी तलाश में भारत पिछले कई वर्षों से हैं।

हाफिज सईद

हाफिज सईद

आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा का चीफ और 26/11 का मास्‍टर माइंड हाफिज सईद मोस्‍ट वांटें लिस्‍ट में सबसे ऊपर है। भारत को इन हमलों के सिलसिले में उसकी तलाश है।

जकी-उर-रहमान लखवी

जकी-उर-रहमान लखवी

लश्‍कर-ए-तैयबाम में नंबर दो की हैसियत रखने वाला जकी-उर-रहमान लखवी 26/11 के बाद से भारत में वांटेंड है।

साजिद माजिद

साजिद माजिद

साजिद माजिद का नाम 26/11 हमलों में हुई पूछताछ में डेविड हेडली ने लिया था। हेडली ने साजिद को हैंडलर बताया था और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है।

सैयद हाशिम अब्‍दुर रहमान पाशा

सैयद हाशिम अब्‍दुर रहमान पाशा

पाक आर्मी का ऑफिसर रह चुका पाशा 26/11 हमलों से बतौर को-ऑर्डिनेटर जुड़ा था। पा‍क हमेशा इस तरह के नाम वाले किसी भी इंसान की माैजूदगी से ही इंकार करता आया है।

मेजर इकबाल

मेजर इकबाल

पाक सेना का एक और फॉर्मर ऑफिसर मेजर इकबाल 26/11 के समय हेडली का हैंडलर था। उस पर एफबीआई की ओर से भी केस दर्ज है। फिलहाल वह एनआईए की ओर से तैयार मोस्‍ट वांटेंड लिस्‍ट में है। मेजर इकबाल का कोई भी फोटो उपलब्‍ध नहीं है।

मेजर समीर अली

मेजर समीर अली

पाक सेना का एक आफिसर जिसका नाम हेडली से पूछताछ में पहली बार सामने आया। 26/11 हमलों के समय उसने मेजर इकबाल के साथ मिलकर पूरे हमले को कराची से कंट्रोल किया।

दाऊद इब्राहिम

दाऊद इब्राहिम

मुंबई में वर्ष 1993 में हुए ब्‍लास्‍ट का मुख्‍य आरोपी अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम इस समय पाक के शहर कराची में है। उसे आईएसआई ने सुरक्षा दे रखी है। भारत एक बार फिर इस वार्ता के दौरान दाऊद पर चर्चा कर सकता है।

टाइगर मेमन

टाइगर मेमन

दाऊद इब्राहिम के साथ 1993 ब्‍लास्‍ट्स में शामिल टाइगर मेमन भी पाक में है। दुबई में कुछ दिन रहने के बाद फिलहाल वह पाकिस्‍तान में है। टाइगर के भाई याकूब को हाल ही में फांसी दी गई है।

रियाल भटकल

रियाल भटकल

इंडियन मुजाहिद्दीन का फाउंडर रियाज भटकल इस समय कराची में है। वह भारत में हुए कई खतरनाक ब्‍लास्‍ट्स का आरोपी है।

इकबाल भटकल

इकबाल भटकल

रिायज के साथ इंडियन मुजाहिद्दीन का फाउंडर इकबाल भटकल। इकबाल और रियाज वर्ष 2008 में देश छोड़कर पाक के कराची में बस गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+