कालेधन के खिलाफ एक्शन, IT ने देशभर में शुरू की छापेमारी

आखिरी तारीख खत्म होने के बाद आयकर विभाग ने कालाधन रखने वालों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। देशभर में 50 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कालाधन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिन लोगों ने 31 मार्च तक अपनी बेनामी संपत्ति की घोषणा नहीं की अब उनके खिलाफ आयकर विभाग ने एक्शन शुरू कर दिया है। सरकार ने पीएमजीकेवाई स्कीम के तहत लोगों को अपनी बेनामी संपत्ति का खुलासा नहीं का एक आखिरी मौका दिया था, जिसकी आखिरी तारीख 31 मार्च थी, लेकिन जिन लोगों ने इस तय सीमा पर अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया अब उनके खिलाफ आयकर विभाग सख्त एक्शन लेने के मूड में आ गया है।

 IT raids across the country as PMGKY deadline ends

आयकर विभाग ने देशभर में 50 जगहों पर छापेमारी की। 31 मार्च के बाद आईटी ने अहमदाबाद आधारित एक कंपनी के 30 ठिकानों पर छापेमारी की। इंफ्रा बिजनेस में कार्यरत इस कंपनी के करीब 30 टिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की तो वहीं पूणे की एग्रो कंपनी के 19 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। आपको बता दें कि आयकर विभाग ने काला धन रखने वालों को चेतावनी दी थी कि वे स्कीम के तहत काले धन की घोषणा करें या फिर बेनामी लेन-देन कानून के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इसके लिए आयकर विभाग ने राष्ट्रीय समाचारपत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर लोगों तक सूचना पहुंचाई , जिसमें कहा गया है कि बेहिसाब धन जमा कराने वाले अपने धन की घोषणा करें, वरना उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है। गौरतलब है कि नौटबंदी के बाद सरकार ने बेहिसाब संपत्ति का खुलासा करने वालों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के तहत काले धन की घोषणा करने की सहूलियत दी थी। वहीं इस स्कीम के तहत खुलासा नहीं करने वाले लोगों पर 137 फीसद तक टैक्स व जुर्माना लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+