देशभर में राजनीतिक दलों के खिलाफ आयकर विभाग का छापा, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली, 07 सितंबर। आयकर विभाग देशभर में अलग-अलग राजनीतिक दलों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। यह झापेमारी तकरीबन 6 राज्यों में अलग-अलग शहरों में छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इन राजनीतिक दलों पर गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां करने का आरोप है, इन दलों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए डोनेशन स्वीकार किए हैं। सूत्रों का कहना है कि भारतीय चुनाव आयोग ने मई माह में इस तरह के राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई कई थी। इन दलों ने बिना जरूरी नियमों का पालन करते हुए आयकर में छूट ली थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने 87 राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटा दिया था, इन दलों ने गलत तरह के डोनेशन लिया था और ट्रैक्स फ्रॉड किया था और नियमों का उल्लंघन किया था।

raid

रिपोर्ट के अनुसार यह छापेमारी उन दलों के खिलाफ की घई है जो डोनेशन लेते हैं और नकद वापस करते हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अधार पर यह छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी 50 अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है। दरअसल चुनाव आयोग ने 111 दलों के रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया था क्योंकि ये पंजीकृत नहीं थे। इनके पते फर्जी निकले थे। इन दलों द्वारा अवैध तरीके से चंदा लिया जा रहा था, इनमे कई वित्तीय गड़बड़ियां भी सामने आई थीं। आईटी विभाग इन्ही तरह के दलों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आयर विभाग इन दलों के एंट्री ऑपरेटर की चलाश कर रही है। इन ऑपरेटर्स के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम गुजरात में छापेमारी कर रही है। बेंगलूरू में भी मनिपाल ग्रुप पर आयर विभाग का छापा चल रहा है। यहां पर 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। आरोप है कि टैक्स की चोरी की गई है। इसी सिलसिले में आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+