Vinod Bhanushali: फिल्म प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

आयकर विभाग की टीम ने फिल्म प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली कुछ अन्य प्रोड्यूसर के ठिकानों पर छापेमारी की है। इन लोगों पर टैक्स की चोरी का आरोप है.

vinod bhanushali

IT Raid at Film Producers:आयकर विभाग की टीम ने टी-सीरीज के प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के ठिकानों पर छापेमारी की है। विनोद भानुशाली के अलावा आय़कर विभाग की टीम कई अन्य प्रोड्यूसर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आयर विभाग की टीम मुंबई स्थित इन प्रोड्यूसर के ठिकानों पर कथित टैक्स की चोरी के मामले में छापेमारी कर रही है। इससे पहले फ्रिम प्रोड्यूसर जयंतीलाल गदा के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी।

विनोद भानुशाली के भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित हिट्स म्युजिक के ठिकाने और भानुशाली के घर व दफ्तर में भी छापेमारी की गई है।

आयकर विभाग की ओर से कहा गया है कि प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली और कुछ अन्य प्रोडक्शन हाउस के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इन लोगों पर टैक्स चोरी का आरोप है। जयंतीलाल गदा के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।

गौर करने वाली बात है कि विनोद भानुशाली ने कुछ दिन पहले ही अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। विनोद भानुशाली कई बड़ी फिल्मों के निर्माता रहे हैं। जिसमे कबीर सिंह, साहो, बाटला हाउस, थप्पड़, तानाजी द अनसंग वॉरियर, शामिल हैं। इसके अलावा भानुशाली के प्रोडक्शन हाउस ने दो फिल्में जनहति में जारी और अटल को प्रोड्यूस किया है।

वहीं जयंतीलाल गदा की बात करें तो उनका प्रोडक्शन हाउस कई बड़ी फिल्मों के साथ जुड़ा रहा है। जिसमे उनकी कंपनी पेन स्टूडियोज फिल्म आरआरआर की प्रेजेंटेटर थी। इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ के को प्रोड्यूसर भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+