दिल्ली NCR में हल्की बारिश के आसार, कोहरे के चलते 12 ट्रेनें लेट
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे भारत में इस बार बसंत पंचमी का बाद भी ठंडक बरकरार है। साथ ही बीच बीच में बारिश और ओलावृष्टि भी मौसम को सर्द बना रही है। मंगलवार को दिल्ली की सुबह धुंधभरी रही जबकि बुधवार यानी 21 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 20 और 21 फरवरी को ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह के अंत यानी शनिवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच बुधवार और बृहस्पतिवार को तेज बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शिमला के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार से बर्फबारी जारी है। कुफरी और नरकंडा जैसे इलाकों में बर्फ गिर रही है। इससे पर्यटक स्थल अधिक खूबसूरत हो गए हैं। शिमला में तापमान 0.5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, वहीं धर्मशाला का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां 40.4 मीमी बारिश हुई है। इसके चलते भी ठंड काफी बढ़ी है।
गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में मौसम ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अचानक हुई ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में हद से ज्यादा ओलावृष्टि से लोग चकित रह गए थे। सड़कें ओलों से सफेद हो गई थीं और लोग गाड़ियों से निकलकर देखने लगे थे। इसके अलावा कोहरे का कहर भी बरकरार है। कोहरे और ठंड के चलते राजधानी पहुंचने वाली कुल 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ठंड के चलते रैन बसेरे भी भरे हुए हैं। बाहर से कामकाज के लिए दिल्ली आने वाले लोगों को रैन बसेरों का सहारा है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में ठंड से राहत नहीं, शुक्रवार को भी हल्की बारिश के आसार












Click it and Unblock the Notifications