राहुल गांधी ने कमल नाथ के 'आइटम' वाले बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, देखें Video

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस वक्त पूर्व सीएम कमल नाथ को लेकर बवाल मचा हुआ है, एमपी उपचुनाव के बीच भाजपा नेता इमरती देवी के ऊपर की गई अपनी विवादित टिप्पणी पर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है, कमलनाथ जी ,मेरी ही पार्टी के हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे इस प्रकार की भाषा पसंद नहीं है जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया, मैं इसकी सराहना नहीं करता, चाहे वह कोई भी हो, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

राहुल ने कमल नाथ के आइटम वाले बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिठ्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी से अपील की थी कि, इस तरह से अभद्र टिप्पणी करने वाले कमल नाथ को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पोस्ट से बर्खास्त किया जाए, साथ ही सीएम ने भरोसा जताया था कि सोनिया गांधी उनकी बात को समझेंगी, जिसके बाद आज राहुल गांधी ने इस मसले पर बयान दिया है।

धरने पर बैठे थे शिवराज और ज्योतिरादित्य

मालूम हो कि चिठ्ठी लिखने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल में दो घंटे के लिए मूक प्रदर्शन करते हुए धरने पर भी बैठे थे तो वहीं, इंदौर में भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के बयान को लेकर धरना दिया था, धरने पर बैठते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ की टिप्पणी बेहद अपमानजनक है और वो महिलाओं का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को एक चुनावी रैली में भाजपा नेता इमरती देवी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अपने भाषण में उन्होंने इमरती देवी के लिए 'आइटम' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर भाजपा ने उन्हें निशाने पर ले लिया है, वो लगातार कमल नाथ पर निशाना साध रही है।

'वो कमल नाथ नहीं कलंक नाथ हैं'

कमलनाथ की टिप्पणी के बाद एबीपी न्यूज चैनल से बात करते हुए इमरती देवी फूट-फूटकर रोईं थीं और उन्होंने कहा था कि मैं एक महिला हूं, और गरीब दलित घर से आती हूं, घर का चूल्हा चौका करते हुए मैं आज राजनीति कर रही हूं, अगर ऐसा है तो क्या मेरा हक नहीं है राजनीति करने का, कमलनाथ कहते हैं कि महिला राजनीति नहीं कर सकती, अगर वो महिलाओं के लिए ऐसे बोलते हैं तो कमल नाथ नहीं कलंकनाथ हैं, जब मैं उनकी पार्टी में रही तो मैं उन्हें बड़े भाई का दर्जा देती थी. मैं उनके पैर छुआ करती थी लेकिन अब उन्होंने मेरे लिए जो बात कही है, इसके बाद मैं उन्हें राक्षस मानती हूं।

कमल नाथ ने दी सफाई

हालांकि विवाद बढ़ते देख कमलनाथ ने सफाई दी है कि सीएम शिवराज जी आप कह रहे हैं कमलनाथ ने आइटम कहा है, हां मैंने आइटम कहा है क्योंकि यह कोई असम्मानजनक शब्द नहीं है, मैं भी आइटम हूं आप भी आइटम है और इस अर्थ में हम सभी आइटम है। लोकसभा और विधानसभा में कार्यसूची को आइटम नंबर लिखा जाता है, क्या यह असम्मानजनक है? , मुझे नाम याद नहीं आ रहा था इसलिए बोल दिया था आइटम।

यहां देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+