Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

निजता के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: चिदंबरम ने सरकार को घेरा, कहा- आधार में कोई कमी नहीं है

निजता के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेडी सांसद जय पांडा ने कहा कि मैं निजता की आवश्यकता और डाटा प्रोटेक्शन को लेकर लिखता रहा हूं। मैंने लोकसभा में बिल भी पेश किया था।

नई दिल्ली। निजता के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि आधार में कोई कमी नहीं है, यह सरकार जिस तरह से आधार का इस्तेमाल या गलत इस्तेमाल करना चाहती है, गड़बड़ी उसमें है।

निजता के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: चिदंबरम ने सरकार को घेरा, कहा- आधार में कोई कमी नहीं है

निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है: SC

निजता के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के 9 जजों की संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है। इस फैसले के बाद अब किसी के आधार की जानकारी लीक नहीं की जा सकती। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सरकार को घेरा है। चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार ने अनच्छेद 21 का जिस तरह से मतलब निकाला उससे निजता के अधिकार का हनन हुआ। उन्होंने ये भी कहा कि आधार में कोई कमी नहीं है, लेकिन यह सरकार जिस तरह से आधार का इस्तेमाल या गलत इस्तेमाल करना चाहती है, गड़बड़ी उसमें है।

निजता के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेडी सांसद जय पांडा ने कहा कि मैं निजता की आवश्यकता और डाटा प्रोटेक्शन को लेकर लिखता रहा हूं। मैंने लोकसभा में बिल भी पेश किया था। कोर्ट के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सरकार कोई कानून बनाती है तो उसमें पैन और आधार जैसी जानकारी को देना जरूरी नहीं किया जा सकेगा। गौरतलब है कि सरकार के लिए यह एक तरह से झटका है क्योंकि सरकार ने इससे पहले कोर्ट में ये दलील दी थी कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं है ।इसके साथ ही रेल और हवाई जैसी यात्राओं में आधार पैन कार्ड की जानकारी देना जरूरी नहीं किया जा सकता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+