साउथ के मेगास्‍टार विजय के घर छापे में मिले 65 करोड़ रुपए कैश, नोटों के बंडल देख फटी रह गई आंखें

चेन्‍नई। एक कथ‍ित टैक्‍स चोरी मामले में साउथ के मेगास्‍टार विजय सेआयकर अध‍िकारियों ने बुधवार को पूछताछ की है। यह पूछताछ एक सिनेमा फर्म से जुड़े कथित टैक्‍स चोरी मामले में की गई है। विजय फिलहाल अपनी फिल्म 'मास्टर' की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारी बिना बताए फिल्म सेट पर पहुंचे और ऐक्‍टर से वहीं इस बाबत पूछताछ की। इस दौरान कुछ देर के लिए फिल्म की शूटिंग भी बाधित रही।

छापेमारी में 38 परिसरों को कवर किया गया

छापेमारी में 38 परिसरों को कवर किया गया

अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आयकर विभाग ने विजय और निर्माता अंबु की संपत्तियों पर छापे और सर्वेक्षण कर रहा है। छापेमारी में लगभग 38 परिसरों को कवर किया गया है और करीब 65 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। फिलहाल इनकम टैक्स की रेड जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टैक्स चोरी के संदेह पर AGS सिनेमाज से होने वाली छापेमारी के संबंध में मार्शल एक्टर विजय से पूछताछ की जा रही है।

फिल्‍म बिजिल ने 300 करोड़ से अध‍िक का कारोबार किया

फिल्‍म बिजिल ने 300 करोड़ से अध‍िक का कारोबार किया

बता दें AGS सिनेमाज ने विजय की पिछली सुपरहिट फिल्म 'बिजिल' को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से अध‍िक का कारोबार किया है। खबर है कि इनकम-टैक्स वालों ने 5 फरवरी की सुबह AGS एंटरप्राइजेज की प्रॉपर्टीज पर छापा मारना शुरू किया है। इस वजह से विजय ने मास्टर की शूट‍िंग बीच में ही रोक दी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक अध‍िकारी ने बताया, 'हमें जानकारी मिली थी कि विजय ने बिजिल के लिए बहुत बड़ी रकम कैश में ली है।'

साउथ के बड़े निर्देशक हैं विजय के पिता

बता दें विजय ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में फिल्म Naalaiya Theerpu से की थी। विजय की सबसे हिट फिल्मों में, बद्री, थेरी, सरकार और मार्शल शामिल हैंं। वहीं विगिल ने भी काफी अच्छा बिजनेस किया था। 60 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके विजय पिता एसए चंद्रशेखर के साथ भी 10 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। विजय के पिता साउथ के बड़े निर्देशक माने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+