IT कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दी BMW कार, हर गाड़ी की कीमत एक करोड़

चेन्नई, 09 अप्रैल: कोरोना काल में कई कंपनियों को बुरा समय देखना पड़ा। कई कंपनियों ने तो भारी घाटे के चलते कर्मचारियों की छंटनी तक कर दी। लेकिन कई इस बुरे दौर में भी मेहनत के बल पर फायदा कमाने में सफल रही। ऐसी ही एक सॉफ्टवेयर कपंनी चेन्नई है। जिसने कोरोना काल में काफी पैसा कमाया। बुरे समय में कंपनी को फायदा करने वाले कर्मचारियों को अब कंपनी ने शानदार गिफ्ट दिया है। कंपनी ने कोविड-19 महामारी के मुश्किल दौर में भी साथ निभाने के लिए पांच कर्मचारियों को महंगी कार उपहार में दी है।

 5 बीएमडब्ल्यू कारें गिफ्ट कीं

5 बीएमडब्ल्यू कारें गिफ्ट कीं

चेन्नई की ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी-किसफ्लो इंक ने शुक्रवार को कंपनी के प्रति वफादारी और प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए अपने सीनियर मैनेजमेंट अधिकारियों को एक साथ 5 बीएमडब्ल्यू कारें सौंपी। इन हर एक गाड़ी की कीमत एक करोड़ रुपये है। अपने इन कर्मियों के इतना बड़ा गिफ्ट देने से पहले कंपनी ने इसे एक सरप्राइज के तौर पर रखा था। यह सम्मान पाने वाले अधिकारियों को महज कुछ घंटे पहले ही बताया गया था कि उन्हें इन महंगी और लग्जरी कार गिफ्ट की जा रही है।

कंपनी के सीईओ ने कही दिल छू जाने वाली बात

कंपनी के सीईओ ने कही दिल छू जाने वाली बात

किसफ्लो इंक के सीईओ सुरेश सम्बंदम ने बताया कि कंपनी की शुरुआत से ही ये पांचों लोग उनके साथ थे और संघर्ष की यात्रा के दौरान उनके साथ ही रहे। सम्बंदम ने कहा कि कारों के कुछ प्राप्तकर्ता बहुत ही हंबल बैकग्राउंड से थे और इस कंपनी में शामिल होने से पहले उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। कंपनी को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा क्योंकि उसने महामारी के कठिन कारोबारी माहौल को नेविगेट करने की कोशिश की और वह मुश्किल वक्त था। महामारी के दौरान इंवेस्टर्स भी इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि कंपनी टिकी रह पाएगी और फ्यूचर बनाएगी।

बुरे वक्त में नहीं छोड़ा कंपनी का साथ, अब मिला बड़ा गिफ्ट

बुरे वक्त में नहीं छोड़ा कंपनी का साथ, अब मिला बड़ा गिफ्ट

सीईओ सुरेश सम्बंदम ने आगे कहा कि, आज हम बहुत खुश हैं कि हमने निवेशकों को पैसा वापस कर दिया है और अब यह पूरी तरह से निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन गई है। ये पांच कारें उन पांचों के लिए हैं जो मेरे साथ थे जब मैंने गोल्ड के लिए 100 फीट खोदा था। उन्होंने बताया कि, इस दौरान कुछ साथी बीच रास्ते में ही उनका साथ छोड़ गए थे।

बिजनेसमैन ने गिफ्ट कर दी 45 लाख की मर्सिडीज कार

बिजनेसमैन ने गिफ्ट कर दी 45 लाख की मर्सिडीज कार

हाल ही में केरल में एक रिटेल चेन के मालिक ने अपने एक भरोसेमंद कर्मचारी को मर्सिडीज कार इनाम में दी है। सीआर अनीश पिछले 22 सालों से बिजनेसमैन एके शाजी के लिए काम कर रहे हैं। शाजी ने इतने सालों से ईमानदारी से काम करने के बदले उन्हें मर्सिडीज-बेंज जीएलए क्लास 220 डी की चाबी सौंपी। शाजी राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों के प्रमुख खुदरा व्यापारियों में से एक हैं। दो साल पहले भी उन्होंने अपने छह कर्मचारियों को इस महंगी कार से पुरस्कृत किया था।

PC: Twitter

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+