ISS स्‍पेस स्‍टेशन में लोकनृत्य बिहू का दिखा जलवा, असम चुनाव के बीच Video वायरल, कौन हैं ये अंतरिक्ष यात्री?

Bihu Dance Viral Video: असम का पारंपरिक बिहू नृत्य अब धरती की सीमाएं पार कर अंतरिक्ष तक पहुंच गया है। अंतरिक्ष में बिहू नृत्य का अनोखा दृश्य वायरल हो रहा है, जिसमें International Space Station (ISS) पर एक अंतरिक्ष यात्री असम के पारंपरिक बिहू पर नाचते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, ये वीडियो असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने शेयर किया है, जिसमें ISS पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री बिहू की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

ISS Bihu Dance Viral Video

सीएम ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया श्रेय

वीडियो शेयर करते हुए सरमा ने इस पल को असम के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री माइक फिंके की सराहना की और प्रधानमंत्री Narendra Modi का भी धन्यवाद किया। उनके मुताबिक, #BihuBinandia जैसे आयोजनों के चलते बिहू को वैश्विक पहचान मिली है।

'बिहू बिनंदिया' से मिली थी बड़ी पहचान

बता दें कि 'बिहू बिनंदिया' अप्रैल 2023 में गुवाहाटी में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जिसमें करीब 10,000 कलाकारों ने हिस्सा लिया था। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे थे, जिससे इस लोकनृत्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

वीडियो फिर हुआ वायरल

'द असम ट्रिब्यून' के अनुसार, माइक फिंके का यह वीडियो नया नहीं है, बल्कि हाल ही में फिर से सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब Assam में रोंगाली बिहू और असमिया नववर्ष का जश्न मनाया जा रहा है। वीडियो में फिंके गले में असमिया गमछा डालकर बिहू करते दिखते हैं।

कौन है ये अंतरिक्ष यात्री, असम से है क्‍या है कनेक्‍टशन?

दिलचस्प बात यह है कि माइक फिंके की पत्नी रेनिता सैकिया असम की रहने वाली हैं और NASA में कार्यरत हैं। यही नहीं, फिंके अमेरिकी वायु सेना के रिटायर्ड कर्नल हैं और 1996 में उन्हें अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था।माइक फिंके 1 अगस्त 2025 को SpaceX Crew-11 मिशन के तहत चौथी बार ISS पहुंचे थे। यह मिशन 15 जनवरी को सफल स्प्लैशडाउन के साथ समाप्त हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+