ISRO ने चंद्रयान-3 मिशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का किया इस्तेमाल, AI ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, जानिए
Chandrayaan-3 Mission AI Role: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई। पूरा देश इस पल का जश्न मना रहा है। इस उपलब्धि के साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया। पूरे देश में खुशी की लहर है। इस शानदार सफलता पर लोग इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
लेकिन, क्या आप जानते हैं चंद्रयान-3 की सफलता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसरो के चंद्रमा लैंडिंग मिशन को काफी सुविधाजनक बनाया है।

एआई आधारित सेंसर ने लैंडर की स्थिति, गति और झुकाव को संभाला। यह सेंसर ग्रुप में काम करता है। एआई-संचालित सेंसर ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित टचडाउन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसने लैंडर को लुनर टोपोग्रफी का अनुमान लगाने, संभावित खतरों की पहचान करने में खास भूमिका निभाई।
इसके साथ ही जोखिमों को कम करने और सुरक्षा बढ़ाने में मदद की। वहीं, वेगमान-मापक और ऊंचाई-मापक यंत्रों से जुड़े सेंसरों ने लैंडर की गति व ऊंचाई को मापने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications