ISRO ने सफलतापूर्वक RLV-LEX मिशन को किया लॉन्च, DRDO-IAF ने भी लिया हिस्सा

इसरो ने आज RLV-LEX मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस मिशन में इसरो के साथ डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना भी शामिल थी।

ISRO

RLV-LEX Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज सुबह रियूजेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनॉमस लैंडिंग मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इस मिशन को आज सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज से किया गया। इस लॉन्च में इसरो के साथ डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना ने भी हिस्सा लिया। तीनों के साझा प्रयास से इस मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉक्टर ने आज सुबह 7.10 बजे अंटरस्लग लोड के रूप में उड़ान भरी। तकरीबन 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। जिसके बाद आरवी को 4.6 किलोमीटर की डाउन रेंज में छोड़ा गया।

बता दें कि इस मिशन की शुरुआत सात साल पहले 2016 में हुई थी। इसे बहुत ही कम लागत में बेहतर तकनीक के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसरो के प्रमुख सोमनाथ ने कहा था कि आने वाले दिनों में अंतरिक्ष मिशन में बड़ी सफलता हासिल करेगा। RLV-TD Hex-01 मिशन की शुरुआत 2016 में की थी। जबकि RLV LEX की शुरुआत 2019 में हुई थी। यह पूरी तरह से स्वदेशी है। इस मिशन की सफलता से युद्ध के तरीके में काफी बदलाव आएगा। इसरो ने 2030 तक इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसरो ने बयान जारी करके कहा, भारत ने इसे हासिल कर लिया, इसरो और डीआरडीओ ने सफलतापूर्वक रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनोमस लैंडिंग मिशन का सफल परीक्षण किया। सुबह 7.10 बजे चिनूक हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इसके बाद आरएलवी को अपने आप रिलीज किया गया। बाद में इंटीग्रेटेड नेविगेशन की मदद से और गाइडेंस एंड कंट्रोल सिस्टम की मदद से आरएलवी का सफलतापूर्वक 7.40 पर लैंड कराया गया। इसके साथ ही इसरो ने अपने आप खुद से स्पेस व्हीकल की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराने में सफलता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+