ऑल इज वेल: ISRO ने शेयर की चंद्रमा की नई तस्वीर, कहा- चंद्रयान-3 को तय समय पर कराएंगे लैंड
Chandrayaan-3 Latest Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर एक अच्छी खबर दी है और चंद्रमा की नई तस्वीर साझा की है। इसरो ने कहा है कि सब कुछ अच्छा चल रहा है और हमलोग इसे निर्धारित समय पर ही लैंड कराएंगे। बता दें कि इसरो की तरफ से 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर लैंड कराने की तैयारी है। अगर यह सफलतापूर्वक लैंड कर जाता है तो यह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला पहला देश बन जाएगा।
इसरो ने मंगलवार को कहा अगर सब कुछ सही रहा तो चंद्रयान-3 मिशन को तय समय पर लॉन्च कराएंगे। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू संचालन जारी है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है! MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को 17:20 बजे IST पर शुरू होगा।

लैंडर ने भेजीं चांद की नई तस्वीरें
इसके साथ ही इसरो ने लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से 'लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे' से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी की है। चंद्रमा की तस्वीर देख आप भी हैरान हो जाएंगे। स्पेस एजेंसी ने बताया है कि 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम के 5 बजकर 20 मिनट से लैंडिंग ऑपरेशन के लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
क्या होगी चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग की प्रक्रिया
इसरो के निदेशक एम देसाई ने कहा कि चंद्रयान-3 को 30 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया शुरू करने से 2 घंटे पहले सभी निर्देश लैंडिंग मॉड्यूल को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय उन्हें, चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को ही चंद्र सतह पर उतारने में कोई मुश्किल नजर नहीं आ रही है, इसलिए उसी तारीख पर यान को उतारने का पूरा प्रयास होगा। लेकिन अगर किसी तर 27 अगस्त को लैंडिंग के लिए भी सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। सभी प्रणालियां भी तैयार रखी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications